न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस पॉपुलर गेमिंग ऐप को Google और Apple ने हटाया अपने ऐप स्टोर से, बताई ये वजह

ऐपल और गूगल दोनों कंपनियाों ने पॉपुलर मल्टीप्लेयर गेमिंग ऐप Fortnite को अपने प्लेटफ़ॉर्म से हटा दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Aug 2020 11:59:01

इस पॉपुलर गेमिंग ऐप को Google और Apple ने हटाया अपने ऐप स्टोर से, बताई ये वजह

ऐपल (Apple) और गूगल (Google) दोनों कंपनियाों ने पॉपुलर मल्टीप्लेयर गेमिंग ऐप Fortnite को अपने प्लेटफ़ॉर्म से हटा दिया है। गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर दोनों ही जगह ये ऐप अब उपलब्ध नहीं है। दोनों कंपनियाों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि Fortnite गेमिंग ऐप बनाने वाली कंपनी Epic Games ने गूगल और ऐपल को बाइपास करते हुए डायरेक्ट पेमेंट प्लान लॉन्च कर दिया। यानी ऐसा पेमेंट सिस्टम जिसके तहत ऐप यूज़र्स डायरेक्ट Epic Games को पेमेंट कर सकते हैं।

परचेज रेवेन्यू में से 30% हिस्सा गूगल और ऐपल लेते हैं

गौरतलब है कि इस तरह के सभी गेम्स में इन ऐप परचेज का ऑप्शन होता है। यानी गेमिंग के कुछ फ़ीचर्स अनलॉक करने के लिए पैसे देने होते हैं। नियम ये है कि ऐपल या गूगल जिसके प्लेटफ़ॉर्म पर ये गेमिंग ऐप है पेमेंट उनके गेटवे के ज़रिए ही किया जाएगा। चूंकि Epic Games के इन ऐप परचेज रेवेन्यू में से 30% हिस्सा गूगल और ऐपल लेते हैं। ऐसे में अगर ये कंपनी यूजर्स से डायरेक्ट पेमेंट लेती है तो गूगल और ऐपल की हिस्सेदारी नहीं बन पाएगी। जाहिर सी बात है ये दोनों कंपनियों को नागवार गुजरा और इस गेम को उन्होंने अपने प्लेटफॉर्म से ही हटा दिया है।

fortnite game removed,Apple,app store,google play store,in app purchase,payment gateway,world news

ऐपल ने इस बारे में जारी किए गए एक स्टेटमेंट में कहा है, ‘Epic ने अपने ऐप में एक फ़ीचर एनेबल किया है जिसे ऐपल ने रिव्यू या अप्रूव नहीं किया है। उन्होंने ऐसा ऐप स्टोर की इन ऐप परचेज की गाइडलाइन का उल्लंघन करने के मक़सद से किया है जो उन हर डेवेलपर्स पर लागू होता है जो गुड्स एंड सर्विस बेचते हैं’

हालांकि एंड्रॉयड के केस में ये थोड़ा अलग है। गूगल ने इसे प्ले स्टोर से तो हटा लिया है, लेकिन इसके बावजूद ये ऐप थर्ड पार्टी ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। गूगल ने अपने एक स्टेटमेंट में कहा है कि एंड्रॉयड के ओपन इकोसिस्टम की वजह से डेवेलपर अलग अलग ऐप स्टोर के ज़रिए ऐप्स का डिस्ट्रिब्यूशन करते हैं। एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन्स में ये गेम दूसरे ऐप स्टोर जैसे सैमसंग का गैलेक्सी स्टोर या फिर दूसरे ऐप लाइब्रेरी से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। गूगल ने कहा है कि Fortnite एंड्रॉयड के लिए दूसरे ऐप स्टोर के ज़रिए उपलब्ध होगा, लेकिन पॉलिसी के तहत कंपनी इसे ऑफिशियल गूगल प्ले स्टोर से हटा रही है। हालाकि, ऐपल के साथ ऐसा नहीं है, कंपनी का इकोसिस्टम अलग है और यहां ऐप स्टोर से ऐप हटाया गया है यानी दूसरी जगह से भी इसे आईफ़ोन में इंस्टॉल नहीं किया जा सकता है।

दर्ज किया मुकदमा

गूगल और ऐपल द्वारा बैन किए जाने के बाद अब Epic Games ने इन दोनों कंपनियों के खिलाफ मुकदमा कर दिया है। एपिक गेम्स ने आरोप लगाया है कि ऐपल और गूगल की इन ऐप पेमेंट पॉलिसी एंटी कंप्टीटिव है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत