न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव पर बोले पूर्व PM मनमोहन सिंह- 'मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों देशों का नेतृत्व सूझबूझ से काम लेगा'

बुधवार को दिल्ली स्थित तीन मूर्ति भवन में एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने उम्मीद जताई कि भारतीय और पाकिस्तानी नेतृत्व सूझबूझ से काम लेगा तथा वे आर्थिक विकास की ओर लौटेंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Feb 2019 7:04:44

भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव पर बोले पूर्व PM मनमोहन सिंह- 'मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों देशों का नेतृत्व सूझबूझ से काम लेगा'

भारत और पाकिस्‍तान (India-Pakistan) के बीच पिछले दो दिनों में हुए घटनाक्रम के बाद रिश्‍तों में तनाव है। सीमा पर दोनों ओर से चुस्‍ती बरती जा रही है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव पर बुधवार को दिल्ली स्थित तीन मूर्ति भवन में एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने उम्मीद जताई कि भारतीय और पाकिस्तानी नेतृत्व सूझबूझ से काम लेगा तथा वे आर्थिक विकास की ओर लौटेंगे। समारोह में उन्हें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) ने ‘प्रथम पीवी नरसिम्हा राव राष्ट्रीय नेतृत्व एवं आजीवन उपलब्धि पुरस्कार' प्रदान किया।

सिंह ने अपने संबोधन में कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों देशों का नेतृत्व सूझबूझ से काम लेगा तथा हम आर्थिक विकास में फिर लगेंगे जो भारत एवं पाकिस्तान की आधारभूत आवश्यकता है।'

पुरस्कार के लिए आयोजक... गैर सरकारी संगठन ‘इंडिया नेक्सट' को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें वर्षों तक प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा, ‘मैं इस सम्मान के लिए आपको धन्यवाद देता हूं। यह मेरे लिए विशेष दिन है। यह ऐसा दिन है जब हमारा देश आपसी आत्म विनाश की पागल दौड़ के कारण एक अन्य संकट में उलझ गया है। यह दौड़ भारत एवं पाकिस्तान, दोनों देशों में चल रही है।'

साथ ही सिंह ने कहा, ‘हमारी मूलभूत समस्या बढ़ती गरीबी... रोगों से छुटकारा पाना है। इनसे दोनों देशों के लाखों नागरिक अभी तक पीड़ित हैं।'

सिंह और मुखर्जी, दोनों ने यह उम्मीद जतायी कि अभी तक राव का जिस तरह से आकलन हुआ है, उसके मुकाबले इतिहास उनका बेहतर ढंग से आकलन करेगा।

बता दें, मंगलवार तड़के भारतीय वायुसेना द्वारा पीओके में आतंकी ठिकानों पर की गई बमबारी से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। भारतीय वायुसेना के इस हमले का असर उस समय दिखाई दिया जब पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लघंन किया और भारत वायु सीमा में दाखिल हुए। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान का एफ-16 फाइटर प्लेन मार गिराया तो वहीं भारत का भी एक फाइटर प्लेन हादसे का शिकार हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत