न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सियासी बोल : 370 पर शोएब अख्तर ने दिया बयान, कहा - कश्मीर के लोगों की आजादी के लिए प्राथना करते हैं

अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में एक बच्ची है जिसकी आंख पर पट्टी बंधी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Aug 2019 8:21:08

सियासी बोल : 370 पर शोएब अख्तर ने दिया बयान, कहा - कश्मीर के लोगों की आजादी के लिए प्राथना करते हैं

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने का पाकिस्तान विरोध कर रहा है। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने को लेकर भारत को घेरने की कवायद में जुटा है लेकिन उसे हर जगह से मुंह की खानी पड़ रही है। वही इस बीच पाकिस्तान के धाकड़ गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का विरोध किया है। अख्तर ने वही झूठा दावा दोहराया, जो अकसर पाकिस्तानी सरकार करती रहती है कि कश्मीर में भारत सरकार नागरिकों पर अत्याचार कर रही है।

अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में एक बच्ची है जिसकी आंख पर पट्टी बंधी है। अख्तर ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, 'आप त्याग को परिभाषित करते हैं। हम आपकी आजादी के लिए प्राथना करते हैं और इस मकसद के लिए जीना शानदार है।'

पाकिस्तानी सरकार ने हमेशा जम्मू-कश्मीर को भारत में शामिल करने पर आपत्ति जताई है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर पाकिस्तान को कुछ समझ नहीं आ रहा। पाकिस्तान की सरकार एक के बाद एक उटपटांग फैसले ले रही है। इमरान खान सरकार ने भारत के साथ कूटनीतिक संबंधों में कमी की है। भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को पाकिस्तान ने निष्कासित कर चुका है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस को भी रद्द कर दी। इतना ही नहीं उसने दिल्ली-लाहौर बस सेवा को भी बंद कर दिया है। इस कदम के बाद भारत ने दिल्ली से अटारी के बीच चलने वाली लिंक एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। इसके अलावा दोनों देशों के बीच दिल्ली-लाहौर समेत अन्य बस सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

हालांकि भारत ने पाकिस्तान के दो टूक कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इसमें पाकिस्तान को हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को पाकिस्तान ने निष्कासित कर चुका है।

बता दे, पाकिस्तान दुनिया भर के देशों से कश्मीर मुद्दे पर भारत सरकार के फैसले के खिलाफ समर्थन हासिल करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। लेकिन कई देश साफ कर चुके हैं कि जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार का फैसला उसका आंतरिक मसला है। लेकिन बावजूद इसके पाकिस्तान भारत के खिलाफ जहर उगलने से बाज नहीं आ रहा है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह ने तो यहां तक कह दिया कि अल्लाह की लाठी में आवाज नहीं होती। अगर चल गई तो नरेंद्र मोदी का गुरुर खाक में मिल जाएगा। कुरैशी ने कहा कि वह कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाएंगे। अगर हम एकजुट नहीं हुए तो इतिहास हमें माफ नहीं करेगा।

चीन में विदेश मंत्री जयशंकर, 370 को लेकर कही ये बात

तीन दिवसीय चीन दौरे गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को चीनी विदेश मंत्री वांग ली से मुलाकात की। इस दौरान अनुच्छेद 370 (Article 370) पर एस जयशंकर ने कहा कि यह हमारा आंतरिक मामला है और इसका किसी देश से कोई लेना-देना नहीं है। इस दौरान एस जयशंकर ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले प्रावधानों को समाप्त करने के भारत के कदम का सीधा जिक्र नहीं किया लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का उल्लेख किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत