न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट की जारी, विराट कोहली इकलौते भारतीय खिलाड़ी

फोर्ब्स ने दुनिया के 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jun 2018 12:24:32

फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट की जारी, विराट कोहली इकलौते भारतीय खिलाड़ी

फोर्ब्स ने दुनिया के 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। टॉप-100 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इकलौते भारतीय एथलीट हैं। विराट इस लिस्ट में 83वें नंबर पर हैं। विराट की कमाई 24 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 161 करोड़ रुपये) की है। 2017 की सूची में वह 89वें पायदान पर थे। फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक 11 खेलों के एथलीट इस टॉप-100 लिस्ट में शामिल हैं। टॉप-100 में 40 तो बास्केटबॉल खिलाड़ी शामिल हैं। इस लिस्ट में टॉप पर 41 वर्षीय बॉक्सर मेवेदर हैं, जिनकी कमाई 284 मिलियन अमेरिकी डॉलर है।

फोर्ब्स के मुताबिक 29 वर्षीय विराट कोहली ने साल 2018 में कुल 24 मिलियन डॉलर यानी लगभग 160 करोड़ से ज्यादा (1,60,93,20,000) की कमाई की। जिसमें उन्होंने 4 मिलियन डॉलर (लगभग 27 करोड़ रुपए) सैलेरी से, तो 20 मिलियन डॉलर (लगभग 134 करोड़ रुपए) एंडोर्समेंट के जरिए कमाए हैं।

- साल 2017 में आई लिस्ट में फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले नम्बर थे जबकि इस बार बॉक्सिंग चैम्पियन फ्लॉयड मेवेदर सबसे अमीर खिलाड़ी बने।
- सात साल में चौथी बार सबसे अमीर खिलाड़ी बनने वाले मेवेदर ने कोनर मैक्ग्रेगर के खिलाफ मैच से 275 मिलियन डॉलर कमाए थे, जिसके बाद ही वह रोनाल्डो से नम्बर वन की कुर्सी छिन पाए। रोनाल्डो पिछले दो साल से सबसे अमीर खिलाड़ियों में पहले स्थान पर थे, लेकिन इस साल रोनाल्डो (108 मिलियन डॉलर) फिसलकर तीसरे नम्बर पर आ गए हैं।
- दूसरे नम्बर पर अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी हैं। मेसी ने इस साल 111 मिलियन डॉलर की कमाई की।
-हैरानी की बात ये है कि दुनिया के 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों में एक भी महिला नहीं है।

हालांकि पिछले साल सेरेना विलियम्स इस लिस्ट में शामिल इकलौती महिला एथलीट थीं, लेकिन इस साल वो भी इस लिस्ट में जगह नहीं बना सकी हैं। गोल्फर टाईगर वुड्स 16वें नंबर पर हैं। टेनिस स्टार्स की बात करें तो रोजर फेडरर 7वें स्थान पर तो रफेल नडाल 20वें पायदान पर हैं। विराट इस लिस्ट में इकलौते भारतीय होने के साथ-साथ इकलौते क्रिकेटर भी हैं। उसेन बोल्ट इस लिस्ट में 45वें नंबर पर हैं।

फ्लॉयड मेवेदर
लियोनेल मेसी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
कोनोर मैकग्रेगर
नेमार
लिब्रॉन जेम्स
रोजर फेडरर
स्टीफन करी
मैट रयान
मैथ्यू स्टेफोर्ड
केविन ड्यूरेंट
लुईस हैमिल्टन
रसेल वेस्टब्रूक
जेम्स हार्डन
केनलो अल्वारेज
टाईगर वुड्स
ड्र्यू ब्रेस
सब्सटियन विटल
डैरेक कार
राफेल नडाल

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत