न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खत्म हुई 5 दिनों तक चली ई-कॉमर्स फेस्टिव सेल, कंपनियों ने किया 15,000 करोड़ का कारोबार

5 दिनों तक चली देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों ने त्योहारी मौसम की 'सेल' खत्म हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Oct 2018 12:46:10

खत्म हुई 5 दिनों तक चली ई-कॉमर्स फेस्टिव सेल, कंपनियों ने किया 15,000 करोड़ का कारोबार

5 दिनों तक चली देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों ने त्योहारी मौसम की 'सेल' खत्म हो गई है। खबरों की माने तो इस सेल में तक़रीबन 15,000 करोड़ का ऑनलाइन बिक्री हुई है। पिछले साल त्योहारी सीजन सेल में ई-कॉमर्स कंपनियों की बिक्री 1.4 अरब डॉलर यानी 10,325 करोड़ रुपये रही थी। इस लिहाज से पिछले साल के मुकाबले कंपनियों ने बिक्री कारोबार में 64 प्रतिशत की धमाकेदार वृद्धि दर्ज की है।

अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट जैसी दिग्गज कंपनियों का कहना है कि उन्होंने स्मार्टफोन, बड़े उपकरण और फैशन श्रेणी में जोरदार बिक्री दर्ज की है। रेडसीर कंसल्टिंग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ई-कॉमर्स कंपनियों ने 9 से 14 अक्टूबर के दौरान त्योहारी सीजन सेल में बेहतर प्रदर्शन कर करीब 15,000 करोड़ रुपये यानी 2 अरब डॉलर का बिक्री आंकड़ा हासिल किया है।

रेडसीर ने कहा कि उद्योग ने इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले ऊंची वृद्धि दर्ज की है। इसकी प्रमुख वजह दूसरी श्रेणी के शहरों से खरीदारी बढ़ना है। इसके अलावा सस्ते दाम और लॉयल्टी योजनाओं की वजह से भी बिक्री बढ़ी है। अमेजन इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भारत में प्रमुख अमित अग्रवाल ने कहा कि उनकी 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' सेल के दौरान पहले 36 घंटों में ही पिछले साल दर्ज किया गया आंकड़ा पार हो गया। उन्होंने कहा कि लगभग सभी श्रेणियों में हमारी बिक्री उम्मीद से अधिक रही। 80 प्रतिशत से अधिक नए ग्राहक छोटे शहरों से आए। हम देश में जिन पिन कोड में सेवाएं देते हैं, 4 दिन 99 प्रतिशत ऑर्डर उनमें से मिले हैं। दूसरी तरफ, ऐमजॉन की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी फ्लिपकार्ट ने दावा किया कि उसकी 'बिग बिलियन डेज सेल' ने सभी मौजूदा रेकॉर्ड ध्वस्त कर दिए और समूचे भारतीय खुदरा उद्योग के लिए एक नया 'बेंचमार्क' बना दिया है। पेटीएम मॉल ने कहा कि उसके मंच से करीब 1.2 करोड़ उत्पाद बेचे गए। दूसरी तरफ, ऐमजॉन की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी फ्लिपकार्ट ने दावा किया कि उसकी 'बिग बिलियन डेज सेल' ने सभी मौजूदा रेकॉर्ड ध्वस्त कर दिए और समूचे भारतीय खुदरा उद्योग के लिए एक नया 'बेंचमार्क' बना दिया है। पेटीएम मॉल ने कहा कि उसके मंच से करीब 1.2 करोड़ उत्पाद बेचे गए।

शॉपक्लूज के आर्डरों का आंकड़ा 15 लाख को पार कर गया. कंपनी ने कहा कि उसे 75 प्रतिशत ऑर्डर तीसरी और चौथी श्रेणी के शहरों से मिले. मुख्य रूप से उसे कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, असम, गुजरात और पंजाब के छोटे शहरों से आर्डर मिले। स्नैपडील के अनुसार उसको मिले आर्डरों में से 38 प्रतिशत नए खरीदारों से आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत