न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : पांच सदस्यों के एक गिरोह का पर्दाफाश, देते थे चोरी और डकैती को अंजाम

पांच सदस्यों के एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ जो कि चोरी और डकैती को अंजाम देते थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Aug 2020 4:36:46

उत्तर प्रदेश : पांच सदस्यों के एक गिरोह का पर्दाफाश, देते थे चोरी और डकैती को अंजाम

वर्तमान समय में बढ़ती चोरियां पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुकी हैं। इसको लेकर पुलिस ने अपनी निगरानी बढ़ाई है जिसके फलस्वरूप पांच सदस्यों के एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ जो कि चोरी और डकैती को अंजाम देते थे। इस गिरोह ने सहारनपुर में थाना जनकपुरी क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में चोरी को अंजाम दिया था। यह गिरोह उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी एक्टिव था। गिरोह के सदस्यों ने खुलासा किया कि पंजाब के लुधियाना में भी चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया है।

पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से बातचीत में एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना जनकपुरी प्रभारी अभिषेक कुमार सिरोही सहित पुलिस टीम ने जमालपुर रजवाहे की पुलिया से इन्हें गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मीरपुर मनोहरपुर नागल निवासी अफजाल, याकूब, फरमान, शोएब के अलावा मुजफ्फरनगर के थना चरथावल क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी सलीम शामिल हैं। इनके अलावा पंजाब के लुधियाना स्थित न्यू शक्तिनगर निवासी साजमी और लुधियाना के प्रीतनगर निवसी छोटा उर्फ छोटा डॉन अभी फरार हैं। गिरोह में आरोपी अफजाल वारदात का प्लान तैयार करता था और फरमान अन्य साथियों के साथ चोरी किए गए माल की सप्लाई का काम देखता था। एसएसपी ने बताया कि इसी गिरोह ने 24 जुलाई को कामधेनु कांप्लेक्स स्थित फैक्टरी और इससे एक माह पहले जनता रोड पर ही एक अन्य फैक्टरी में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

आरोपियों से बरामद किया गया माल

पकड़े गए आरोपियों से दो वाहनों में 33 बोरे धागे, 460 पैकेट एडिडास बनियान, 240 पैकेट एनएस बनियान, 360 पैकेट ओलेक्स ओसवाल इनरवियर, आठ थान गर्म कपड़े बरामद किए गए। इसके अलावा अवैध तमंचे और चाकू बरामद किए गए।

पंजाब में साजमी, छोटा डॉन के साथ मिलकर की घटनाएं

पुलिस के मुताबिक गिरोह के फरार चल रहे सदस्य साजमी और छोटा डॉन के साथ मिलकर पंजाब के लुधियाना में चोरी और डकैती की योजनाओं को अंजाम दिया गया। साजमी और छोटा डॉन लंबे समय से पंजाब में ही रह रहे हैं। इनमें से छोटा डॉन तो पहले देवबंद क्षेत्र के ताजपुरा में ही रह रहा था जो बाद में पंजाब चला गया। वर्ष 2013 से अब तक पंजाब के लुधियाना, जमालपुर, लाडोवाल, मेहरबान सहित अन्य क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं को इसी गिरोह ने अंजाम दिया।

गुपचुप तरीके से सप्लाई करते थे माल

छानबीन में यह भी पता चला कि गिरोह का अफजाल प्लान बनाता था तो फरमान सहित अन्य सदस्य मिलकर चोरी या लूटे गए माल को सप्लाई के लिए रणनीति तैयार करते थे। गुपचुप तरीके से यहां से लेकर पंजाब के शहरों तक जहां जैसे ग्राहक मिलते, वहां वैसे माल पहुंचा दिया जाता था। एसएसपी ने बताया कि अभी गिरोह की अन्य गतिविधियों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि इन आरोपियों पर गैंगस्टर में कार्रवाई के साथ ही इनकी अर्जित संपत्ति को भी कुर्क करने का प्रयास किया जाएगा। ऐसे अन्य गिरोह की भी खोजबीन जारी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल