न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यह बैंक लाया बच्चों के लिए खास ‘भविष्य’ बचत खाता, मिनिमम अमाउंट की टेंशन नहीं, डेबिट कार्ड समेत मिलेंगे कई फायदे

10-18 साल की उम्र वाले नाबालिग बच्चों के लिए फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Fino Payments Bank Limited) ने खास बचत खाता 'भविष्य' लॉन्च किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Jul 2020 9:30:06

यह बैंक लाया बच्चों के लिए खास ‘भविष्य’ बचत खाता, मिनिमम अमाउंट की टेंशन नहीं, डेबिट कार्ड समेत मिलेंगे कई फायदे

10-18 साल की उम्र वाले नाबालिग बच्चों के लिए फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Fino Payments Bank Limited) ने खास बचत खाता 'भविष्य' लॉन्च किया है। फिनो पेमेंट्स बैंक के सीओओ आशीष आहूजा के मुताबिक, भारत की ताकत उसकी युवा आबादी है। अन्य दूसरे स्किल सीखने के साथ यह भी जरूरी है कि बच्चे शुरुआत से बैंकिंग के बारे में जानकारी रखें। इस खाते को मामूली रकम से खुलवाया जा सकता है और इसे बच्चों की खास जरूरतों के लिहाज से विकसित किया गया है। यह अकाउंट आधार के जरिए खुल जाएगा। साथ ही यह पैरेंट्स के लिए बच्चों में बचत की आदत विकसित करने के लिए यह बेहतर होगा।

बैंक ने अभी ‘भविष्य सेविंग्स अकाउंट’ को यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में शुरू किया है। भविष्य बचत खाते पर कई तरह के फायदे मिलेंगे। 2011 की जनगणना का हवाला देते हुए बैंक का कहना है कि भारत की आबादी में 10-19 साल की उम्र वालों की जनसंख्या 25 करोड़ है। 2021 में यह और बढ़ सकती है। इनमें से 70% ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। इस​ लिहाज से ग्रामीण आधारित फिनो पेमेंट्स बैंक के लिए यह एक बड़ा अवसर है।

सरकारी योजनाओं का मिलेगा फायदा

भविष्य सेविंग्स अकाउंट का इस्तेमाल कई सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए किया जा सकता है। इसमें स्कॉलरशिप और डीबीटी (Direct Benefit Transfer) सब्सिडी (Subsidy) की रकम शामिल है। फिनो पेमेंट्स बैंक का लक्ष्य वित्त वर्ष 2021 के आखिर तक 1 लाख भविष्य सेविंग्स अकाउंट खोलने का है। बच्चे के बालिग होते ही खाताधारक अपने वित्तीय लक्ष्यों की बेहतर योजना बना सकता है।

'भविष्य' बचत खाते के फायदे

'भविष्य' (Bhavishya) बचत खाते पर कई फायदे मिलेंगे। इसमें मिनिमम अकाउंट बैलेंस रखना जरूरी नहीं होगा। इसके साथ फ्री में डेबिट कार्ड मिलेगा, जिसका इस्तेमाल आधार अथॉटिकेशन के जरिए केवल एटीएम (ATM) पर कैश निकासी के लिए किया जा सकता है। सुरक्षा के मद्देनजर नाबालिग का एक मोबाइल नंबर होना जरूरी है जोकि उसके पेरेंट्स के नंबर से अलग हो। इसके अलावा, बच्चे के 18 साल के होते ही भविष्य बचत खाता रेग्युलर सेविंग्स अकांउट में अपग्रेड हो जाएगा। इसके लिए अपडेटेड जानकारी के साथ दोबारा KYC करानी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती