न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

20 लाख करोड़ / निर्मला सीतारमन करेंगी दूसरी किस्त का ऐलान, आज है किसानों की बारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी आज फिर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उससे जुड़ी बाकी डिटेल को बताएंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 14 May 2020 9:58:11

20 लाख करोड़ / निर्मला सीतारमन करेंगी दूसरी किस्त का ऐलान, आज है किसानों की बारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी आज फिर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उससे जुड़ी बाकी डिटेल को बताएंगी। बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री आज खेती किसानी पर मेहरबान हो सकती हैं। इसके साथ ही सप्लाई चैन को दुरुस्त करने के लिए मोदी सरकार की ओर से बड़ी राहत दी जा सकती है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का एलान किया था। बुधवार को उसकी पहली किस्त का ब्योरा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया। इसमें छोटे उद्योगों को आसान लोन की सुविधा का ऐलान किया गया। आज राहत पैकेज के दूसरे किस्त की जानकारी निर्मला सीतारमण देंगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को राहत पैकेज की पहली किस्त का ब्यौरा सामने रखा था। सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग से जुड़े लोगों को राहत देने की कोशिश की। इस सेक्टर को 3 लाख करोड़ रुपये का कोलेटरल फ्री लोन दिया जाएगा। इसके लिए काउंटर गारंटी या कोई संपत्ति दिखाने की जरूरत नहीं रहेगी।

ये लोन 25 करोड़ रुपये तक के होंगे। इनमें 100 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली कंपनियों को फायदा होगा। 4 साल के लिए ये लोन होगा और 1 साल के लिए मोराटोरियम है यानी एक साल तक इसके किस्त आपको नहीं चुकाने हैं। इतना ही नहीं 31 अक्टूबर 2020 तक इस लोन पर कोई गारंटी फीस नहीं लगेगी। इस लोन से 45 लाख उद्यमियों को लाभ होगा।

इसके साथ ही एमएसएमई की परिभाषा भी सरकार ने बदल दी है ताकि ज्यादा से ज्यादा उद्योगों और उनमें काम करने वालों को फायदा मिले।

- अब एक करोड़ रुपये तक निवेश करके 5 करोड़ रुपये तक कारोबार करने वाले उद्योग सूक्ष्म में आएंगे।

- 10 करोड़ तक का निवेश करके 50 करोड़ तक कमाने वाली कंपनियां लघु उद्योग में आएंगी।

- 20 करोड़ का निवेश करके 100 करोड़ तक का कारोबार करने वाली कंपनियां मध्यम उद्योग में आएंगी।

साथ ही सरकार ने फैसला किया कि अब 200 करोड़ रुपये के लिए ग्लोबल टेंडर की इजाजत नहीं लेनी होगी। सरकार का कहना है कि वो दूरगामी नतीजों वाले कदम उठा रही है।

बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री आज कृषि सेक्टर और उससे जुड़ी गतिविधियों को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती हैं। इसके साथ ही सप्लाई चैन को दुरुस्त करने के लिए मोदी सरकार (Modi Government) की ओर से बड़ी राहत दी जा सकती है।

दरअसल, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया था। बुधवार को उसकी पहली किस्त का ब्योरा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया। इसमें छोटे उद्योगों में काम करने वालों पर राहत बरसाई गई है। आज राहत पैकेज के दूसरे किस्त की जानकारी निर्मला सीतारमण देंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ