न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कलियुगी पिता ने की बच्चे के रोने की वजह से उसकी हत्या, 24 घंटे तक तड़पता रहा बच्चा, पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी

टनकपुर शहर में एक पिता ने ही बच्चे को मार डाला और इसका कारण था कि वह लगातार रो रहा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Sep 2020 5:20:37

कलियुगी पिता ने की बच्चे के रोने की वजह से उसकी हत्या, 24 घंटे तक तड़पता रहा बच्चा, पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी

इस कलयुग के जमाने में कई बार ऐसे किस्से सामने आते हैं जो रिश्तों को शर्मसार करते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला देहरादून के टनकपुर शहर में जहां एक पिता ने ही बच्चे को मार डाला और इसका कारण था कि वह लगातार रो रहा था। आरोपी ने बेटे की हत्या के बाद पत्नी को भी जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने की हिदायत दी थी। पुलिस ने मासूम की मां से पूछताछ के बाद हत्या के रहस्य का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी बच्चे का सौतेला बाप था। पुलिस ने आरोपी सौतेले बाप को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।

रविवार को शहर के वार्ड संख्या चार निवासी नरेश कुमार के दो वर्षीय बेटे सोनू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजन सोनू को अचेत अवस्था में संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्साधिकारी डॉ। निहाल अख्तर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन मासूम के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि इस बीच किसी ने पुलिस को सोनू के सौतेले बाप नरेश के ही मासूम की हत्या करने की सूचना दे दी।

इसके बाद पुलिस ने मां से पूछताछ की तो उसने पति के ही मासूम की हत्या करने का राज खोल दिया। पुलिस ने मासूम सोनू के शव को कब्जे ले लिया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया जांच पड़ताल में सौतेले बाप नरेश कुमार के ही मासूम की हत्या करने की बात सामने आई है।

बेटे की हत्या के बाद आरोपी नरेश भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे बनबसा सैनिक छावनी की आफिसर्स कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को आईपीसी की धारा 302 और 506 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी बाप नरेश ने किसी और वजह से नहीं बल्कि मासूम के रोने की वजह से हत्या की। आरोपी के गुस्से में सीने पर लात मारने के बाद सोनू 24 घंटे तक तड़पता रहा, लेकिन पत्नी के कहने के बाद भी नरेश उसे उपचार के लिए अस्पताल नहीं ले गया।

शहर के रेलवे कॉलोनी वार्ड संख्या चार निवासी शबाना ने अपने पहले पति राजू मियां से संबंध विच्छेद कर एक पुत्र और एक पुत्री के साथ पीलीभीत जिले के देवरिया निवासी नरेश पुत्र हीरा लाल के साथ विवाह किया था। बताया गया कि नरेश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था, लेकिन पत्नी के साथ आए दोनों सौतेले बच्चे से उसे कोई लगाव नहीं था।

वह शबाना के पहले पति से जन्मे दोनों बच्चों से नफरत करता था। शनिवार को आरोपी सो रहा था कि इस बीच उसका दो साल सौतेला बेटा सोनू रोने लगा। इससे पहले की शबाना सोनू को चुप कराती नरेश ने नींद से उठकर सोनू के सीने पर लात मार दी।

थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पत्नी शबाना घायल सोनू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की गुहार लगाती रही, लेकिन नरेश को मासूम की हालत पर जरा भी दया नहीं आई। सोनू तड़पता रहा, लेकिन उसे उपचार के लिए ले जाने के बजाय अपनी पत्नी को अपनी जुबां बंद रखने की हिदायत देकर जान से मारने की धमकी देता रहा। 24 घंटे तक तड़पने के बाद जब मासूम की सांसें थम गईं तो आरोपी उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। वह मासूम को पेट दर्द की दवा खिलाने की बात कह डॉक्टर और पुलिस को गुमराह करता रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत