न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: किसान खुदकुशी मामले में नया मोड़, सचिन पायलट ने कहा - कर्ज में नहीं था किसान

सचिन ने कहा सरकार अपने वादे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश कर रही है। सहकारी बैंकों के कर्ज माफ हो चुके हैं बाक़ी बैंकों की प्रक्रिया जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Jun 2019 4:43:11

राजस्थान: किसान खुदकुशी मामले में नया मोड़, सचिन पायलट ने कहा - कर्ज में नहीं था किसान

श्रीगंगानगर में रायसिंहनगर के गांव ठाकरी में रविवार को एक किसान नें जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान सोहन लाल मेघवाल 45 साल के थे। राजस्थान में किसान की खुदकुशी मामले में नया मोड़ आ गया है। डिप्टी सीएम सचिन का कहना है कि किसान कर्ज में नहीं था फिर भी यह घटना दुखद हैं। हम पूरे मामले की जाँच करवा रहे हैं। सचिन ने कहा सरकार अपने वादे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश कर रही है। सहकारी बैंकों के कर्ज माफ हो चुके हैं बाक़ी बैंकों की प्रक्रिया जारी है।

बता दें कि श्रीगंगानगर में रायसिंहनगर के गांव ठाकरी में 45 साल के सोहन लाल मेघवाल ने जहर खाकर आत्म हत्या कर ली। सोहन लाल मेघवाल ने गहलोत सरकार की तरफ से कर्ज माफी का वादा पूरा न करने को अपनी मौत की वजह बताई है। किसान ने अपने सुसाइड नोट में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में किसान ने लिखा है कि मेरी मौत का मुकदमा अशोक गहलोत पर कर देना।

क्या लिखा था सुसाइड नोट में?

'मैं आज अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रहा हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। इस मौत के जिम्मेदार गहलोत और सचिन पायलट हैं। उन्होंने बकायदा बयान दिया था कि 10 दिन में आपका कर्ज माफ कर देंगे। हमारी सरकार आई तो अब इनके वादे का क्या हुआ। सभी किसान भाइयों से विनती है कि मेरी लाश जब तक मत उठाना जब तक सभी किसानों का कर्ज माफ ना हो। आज सरकार को झुकाने का वक्त आ गया है। अब इनका मतलब निकल गया है। सभी भाइयों से विनम्र निवेदन है कि सब किसान भाइयों के लिए मरने जा रहा हूं। सबका भला होना चाहिए किसान की एकता को आज दिखाना है। मेरी मौत का मुकदमा अशोक गहलोत पर कर देना। मेरे गांव ठाकरी के वासियों से भी विनती करता हूं कि गांव में एकता बनाए रखना। मेरा घर मेरा परिवार आप लोगों के भरोसे छोड़ कर जा रहा हूं। मेरे परिवार का ख्याल रखना एक बात और अब की बार सरपंची गांव में रखना। यह विनती है मेरी। आपका सोहन लाल कड़ेला।'

इससे पहले सोहन की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल किया था, जिसमें लिखा गया था कि सारी उम्र कोई जीने की वजह नहीं पूछता, लेकिन मौत के बाद सब पूछते हैं कैसे मरे। ग्रामीणों की तरफ से सोहन की तरफ से लिखा गया सुसाइड नोट पुलिस को सौंप दिया गया है।

सोहन लाल मेघवाल को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में लाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

बता दें कि राजस्थान में चुनाव से पहले कांग्रेस ने एलान किया था कि उनकी सरकार आने पर 10 दिन के अंदर ही किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। राजस्थान में कुल 80 लाख किसान हैं जिनमें कर्जमाफी के लिए योग्य 55 लाख किसान हैं। कर्ज माफी के लिए 23।15 लाख किसानों ने आवेदन किया है जिसमें से 20 लाख 84 हजार किसानों का ही कर्ज माफ हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल