न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खुलासा, भारत में नेपाल के रास्ते से लाया गया था पुलवामा अटैक के लिए विस्फोटक, कश्मीरी बच्चों का किया जा रहा है ब्रेन वॉश

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंवादी हमले की जांच कर रही एजेंसी ने पाया है कि हमले में प्रयोग किया गया आरडीएक्स पाकिस्तान से लाया गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Feb 2019 2:04:01

खुलासा, भारत में नेपाल के रास्ते से लाया गया था पुलवामा अटैक के लिए विस्फोटक, कश्मीरी बच्चों का किया जा रहा है ब्रेन वॉश

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंवादी हमले की जांच कर रही एजेंसी ने पाया है कि हमले में प्रयोग किया गया आरडीएक्स पाकिस्तान से लाया गया था। जांच में ये भी पता चला है कि पाकिस्तान में बैठा आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से ट्रेंड आतंकियों को भारत में दाखिल कराया था। ये विस्फोटक भारत में नेपाल के रास्ते से लाया गया था। खबर यह भी है कि नेपाल के रास्ते घातक हथियारों और आरडीएक्स जैसे विस्फोटकों की बड़ी खेप भारत में लाया गया था।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की आईएसआई जम्मू कश्मीर में सोशल मीडिया और मदरसों के जरिए ई-टेररिज्म फैला रही है। कश्मीरी बच्चों का ब्रेन वाश कर आतंकवादी बनाया जा रहा है। इस घटना के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर को बांग्लादेश की सीमा से भी ज्यादा संवेदनशील माना जा रहा है। सुरक्षा सलाहकारों का कहना है कि भारत को तत्काल भारत-नेपाल बॉर्डर पर चौकसी बढ़ानी चाहिए।

pulwama terrorist attack,nepal border,isi,bangladesh border,india,pakistan,rdx,jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर के पुलवाम में CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के अंजाम दिये जाने के बाद से ही इमरान खान के नए पाकिस्तान की पोल दुनियां के सामने खुल चुकी है। दुनियाभर में कुख्यात आतंकी मौलाना मसूद अजहर के आंतकी संगठन जैश- ए-मोहम्मद ने भारत में सुरक्षा एजेंसियों पर हमला किया। संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएन) समेत दुनियांभर के राष्ट्रों के सामने पाकिस्तान की आतंकी साजिश की कलई खुल चुकी है। दुनियांभर के देश पाकिस्तान की करतूत की कडी निंदा कर रहे हैं। पाकिस्तान ने एक और पड़ोसी ईरान की सुरक्षा एजेंसी पर भी आतंकी हमला करवाकर दुनिया को डरा दिया है। पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकी डार के CRPF काफिले पर हमले में करीब 80 किलोग्राम RDX विस्फोटक का इस्तेमाल किया। इस आतंकी हमले में 40 CRPF के शूरवीर जवान वीरगति को प्राप्त हो गये। इस आतंकी हमले की जांच में एजेंसियां जुटी हुईं हैं। सूत्र बताते हैं कि विस्फोटक RDX इतनी बड़ी मात्रा में स्थानीय लेवल पर बनाना आसान नहीं है। पाकिस्तान ने विस्फोटक की इतनी बड़ी खेप जम्मू कश्मीर के पुलवावा तक सीमा पार से भिजवाई होगी।

कश्मीर घाटी मे तैनात रह चुके भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर हेमंत महाजन का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सीमा पर भारतीय सेना बेहद चौकसी बरत रही है, लिहाजा बड़े विस्फोटकों के जखीरे के साथ घाटी में घुसना टेढ़ी खीर है और पाकिस्तानी आतंकी सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिये नेपाल, बंग्लादेश जैसे देशों से होते हुये भारत में आतंकी साजो-सामान भेज रहे हैं। रिटायर्ड ब्रिगेडियर हेमंत महाजन ने कहा, 'घाटी मे सेना घुसपैठ को बंद कर चुकी है। इतना बड़ा विस्फोटक का जखीरा सीमा पार से दूसरे रूट से लाया लाया गया होगा। नेपाल बार्डर का इस्तेमाल हुआ हो सकता है।'

नेपाल-भारत सीमा से सटे उत्तर प्रदेश, बिहार में ISI के एजेटों की सरगर्मी हाल के दिनों में बढ़ी है, जिनकी मदद से विस्फोटक सड़क के जरिये चोरी-छुपे जम्मू कश्मीर तक लाने में पाकिस्तानी आतंकी संगठन सफल हो रहे हैं।

सफेद पाउडर की तरह होता है RDX

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा को धमाके से दहलाने से पहले पाकिस्तान में इस आतंकी हमले की साजिश इमरान खान सरकार की नाक के नीचे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने नापाक पाकिस्तान में रची और कश्मीर तक बड़ी मात्रा में RDX विस्फोटक और घातक गोला-बारूद और बंदूकें सीमापार से पहुंचाई।

RDX विस्फोटक बेहद शक्तिशाली होता है। ये सफेद रंग का नमक की तरह पाउडर होता है। द्वितीय विश्व युद्ध में इस विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। ये टीएनटी विस्फोटक से भी ज्यादा शक्तिशाली विस्फोटक है, जिसका महज सेना इस्तेमाल कर सकती है। इसी वजह से साफ होता है कि आतंकियों को RDX सप्लाई पाकिस्तानी आर्मी की करतूत है।

जानकार मानते हैं कि सीमापार से आतंकवादी जब कश्मीर में अपने तयशुदा ठिकानों पर पहुंचते हैं तब वह विस्फोट की प्लानिंग करते हैं। आतंकियों ने जम्मू कश्मीर में अपनी कई स्थानीय सेल बना रखी है, जो आतंकी वारदातों को अंजाम देने में पाकिस्तानी आतंकियों की मदद करते हैं। जम्मू कश्मीर में विस्फोटक RDX पाउडर को ट्रांस्पोर्ट करते वक्त आतंकी इसे कोयले के बीच बेहद खुफिया तरीके से मिलाकर रखकर ले जाते हैं। लिहाजा, सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बच निकलते हैं।

कश्मीरी बच्चों का किया जा रहा ब्रेन वॉश

सूत्र बताते हैं कि ISI जम्मू कश्मीर में इस्लामी तालीम के मदरसों के जरिये छोटे छोटे बच्चों के मस्तिष्क में आतंक का जहर घोल रही है। घाटी में ज्यादातर मदरसों में अरबी जुबान में इस्लामी सामग्रियों के पढ़ाने वाले मौलवी जम्मू कश्मीर के बाहर से आये हुये हैं। घाटी में इन दिनों मदरसों की बाढ़ सी आ गई है। जिस पर कई मदरसों की फंडिंग खाड़ी देशों से होती है। कई खाड़ी देश ऐसे मदरसों से गलत- जिहाद की तालीम देने में दिलचस्पी रखते हैं और इसी का फायदा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI उठा रहा है।

जानकार के मुताबिक ऐसे मदरसों में छोटे-छोटे बच्चों का ब्रेन वाश कम उम्र में ही कर दिया जाता है और पाकिस्तान मौका पाते ही इनके हाथों में हथियार थमा देता है।

शेख राशिद अहमद की भारत को धमकी, अगर किसी ने पाकिस्तान की ओर देखा तो वो आंखें निकाल ली जाएंगी

pulwama terrorist attack,nepal border,isi,bangladesh border,india,pakistan,rdx,jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में आतंकवादी हमले के पांच दिन बीत जाने के बाद आखिरकार पाकिस्तान (Pakistan) ने मंगलवार को कहा था कि यह नया पाकिस्तान (Pakistan) है, अगर भारत सबूत देगा तो हम कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत ने बिना सबूत के पाकिस्तान (Pakistan) पर आरोप लगा दिया। भारत ने कोई सबूत नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार को जवाब दे रहा हूं। प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने कहा कि यदि भारत उनके देश पर हमला करता है तो पाकिस्तान (Pakistan) इसका माकूल जवाब देगा। उन्होंने कहा कि जंग की शुरुआत करना तो आसान है लेकिन यह जंग कहां लेकर जाएगा इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इमरान खान (Imran Khan) ने कहा कि हमला होने की सूरत में उनका देश चुप नहीं बैठेगा और जवाबी कार्रवाई करेगा। वही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की गीदड़भभकी के बाद अब उनके रेल मंत्री ने भारत को धमकी दी है। आवामी मुस्लिम लीग (एमएनए) के शेख राशिद अहमद (Sheikh Rashid Ahmed) ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि अगर किसी ने पाकिस्तान की ओर देखा तो वो आंखें निकाल ली जाएंगी। राशिद अहमद ने वीडियो मैसेज में कहा, 'इमरान खान ने पैगाम दे दिया है कि हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं, हमारे लिए पाकिस्तान जिंदगी है, पाकिस्तान मौत है। अगर किसी ने पाकिस्तान की तरफ मैली आंख से देखा तो वो आंखें निकाल दी जाएगी। और न फिर घास उगेगी, न चिड़ियां चहकेगी और न मंदिरों में घंटियां बजेगी क्योंकि पाकिस्तान मुसलमानों का वो एक किला है जिसे सारी दुनिया की मुसलमान देख रहे हैं और इमरान खान के नेतृत्व में 20 करोड़ लोग तैयार हैं कि अमन हो या जंग हो, हम इमरान खान के साथ हैं।' इससे पहले पाकिस्तान के पीएम ने पुलवामा आतंकी हमले पर बयान देते हुए कहा था, 'अगर आप (भारत) हम पर हमला करेंगे तो हम इसका जवाब देने में सोचेंगे नहीं। हम सभी जानते हैं कि जंग शुरू करना इंसानों के हाथ में है, लेकिन इसका अंजाम क्या होगा केवल ऊपरवाला जानता है।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल