न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने किया ट्विट कहा - 'आएगा तो राहुल गांधी ही...'

बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट में तस्वीर को शेयर करने के साथ लिखा, 'इसमें कुछ मदद नहीं कर सकता, लेकिन शेयर कर दिया। जिसने भी इसे बनाया है वह एक जीनियस है।'

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 May 2019 5:18:55

भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने किया ट्विट कहा - 'आएगा तो राहुल गांधी ही...'

लोकसभा चुनाव 2019 का असल परिणाम वैसे तो 23 मई को सामने आने वाला है लेकिन रविवार, 19 मई को तमाम एग्जिट पोल्स के नतीजे भी सामने आ गए हैं जिसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम पोस्ट, मीम व तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। उन्हीं में से एक भाजपा सांसद बाबुल सुप्रीयो ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा है. उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें 'आएगा तो राहुल गांधी ही - थाईलैंड टूरिज्म' लिखा है। बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट में तस्वीर को शेयर करने के साथ लिखा, 'इसमें कुछ मदद नहीं कर सकता, लेकिन शेयर कर दिया। जिसने भी इसे बनाया है वह एक जीनियस है।'

भाजपा के सांसद बाबुल सुप्रियो ने बीते गुरुवार को विपक्षी महागठबंधन को 'महाठगबंधन' करार दिया। सुप्रियो ने ट्वीट कर कहा, "भारत के लोग 'महाठगबंधन' को कभी भी वोट नहीं देंगे क्योंकि ये लोग हमेशा खुद को राजनीति से ऊपर रखते हैं।" बता दें, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिया था। बाबुल सुप्रियो पर बूथ नंबर 199 में जबरन घुसने और पोलिंग एजेंट को धमकाने का आरोप लगाया गया था। इसी आरोप के बाद चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने ट्वीट के ही जरिए कहा था, "छह चरणों तक आयोग ने चुप्पी साधे रखा, जबकि लोकतंत्र और मानवता की ममता और उनकी सहयोगियों द्वारा हत्या होती रही।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल

UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी

बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?

इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना

10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा

दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें

रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...

मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह