न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रूरता : युवक के टुकड़े-टुकड़े कर सर पेड़ से लटकाया, मौके से साड़ी ओर सलवार बरामद

इटावा जिले की फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के आजाद नगर मुहाल में हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए एक अनजान शख्स के कई टुकड़े कर इधर-उधर बिखेर दिए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 May 2018 3:56:21

क्रूरता : युवक के टुकड़े-टुकड़े कर सर पेड़ से लटकाया, मौके से साड़ी ओर सलवार बरामद

इटावा जिले की फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के आजाद नगर मुहाल में हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए एक अनजान शख्स के कई टुकड़े कर इधर-उधर बिखेर दिए और उसरा सर पेड़ से लटका दिया। इस हत्या की जानकारी देते हुए एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर वह पहुंचे तो शव से थोड़ी दूर पर उसका एक हाथ कटा मिला और सर गायब था जो बाद में पेड़ से लटका मिला। फिलहाल मरने वालें शख्स की पहचान नहीं हो पायी है।

पुलिस के अनुसार मौके से नशे के इंजेक्शन और सीरेंज भी मिली है, हाथ में टूटी हुई निडिल भी मिली है। उसकी उम्र 32 साल के आसपास है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यह कुछ दिनों से मरने वाले शख्स को इधर देखा जा रहा था और नशे का आदी लग रहा था। पुलिस के अनुसार हत्या के कारणों और युवक के बारे में पता लगाने की कोशशि की जा रही है । एक पुलिस अधिकारी के अनुसार मौके से एक साड़ी ओर सलवार भी बरामद हुआ है, इससे आशंका है कि हत्या के पीछे कोई महिला भी हो सकती है। जिस क्रूरता से हत्या की गई है कोई गहरी रंजिश लगती है लेकिन एक स्मैकिये युवक से किसकी रंजिश हो सकती है इसका पता लगाया जा रहा है।

पुलिस के सामने बड़ी चुनौती यह है कि पहले मरने वाले युवक की पहचान हो तब हत्यारों की कुछ जानकारी हो पाए। हत्यारे इतने बेखौफ थे कि उन्होंने शव से सौ मीटर दूरी पर ले जाकर उसका कटा सर पेड़ पर लटकाया। इससे हत्यारों की मनोदशा का अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्यारे मारने वाले शख्स से कितनी नफरत करते रखते होंगे। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के अलावा एसपी सिटी विनीत जायसवाल, एएसपी डा. अंजनी कुमार चतुर्वेदी समेत आला पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। वारदात को लेकर अपराध शाखा की टीम के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम भी सक्रिय हो गई लेकिन फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी हैं। जिस शख्स की हत्या की गई है उसको लेकर के कोई भी व्यक्ति अभी दावा करने के लिए सामने नहीं आया इसीलिए उसकी पहचान में खासी कठिनाई पुलिस के सामने खड़ी हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन