न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: घूस लेते विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़ा इंजीनियर, घर पर नोटों की गड्डियों पर सोता था, कैश देख अधिकारियों के उड़े होश

बिहार की राजधानी पटना में निगरानी विभाग ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद और कैशियर शशिभूषण कुमार को 14 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Jun 2019 10:32:52

बिहार: घूस लेते विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़ा इंजीनियर, घर पर नोटों की गड्डियों पर सोता था, कैश देख अधिकारियों के उड़े होश

बिहार की राजधानी पटना में निगरानी विभाग ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद और कैशियर शशिभूषण कुमार को 14 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रिश्वत की रकम रोड बनाने वाले ठेकेदार अखिलेश कुमार जायसवाल से ली जा रही थी। पूरी डील 28 लाख रुपये में तय हुई थी। 50 प्रतिशत एडवांड डील के तहत 14 लाख रुपये देने के लिए अभियंता ने कॉन्ट्रैक्टर को अपने पटेल नगर स्थित आवास पर बुलाया था। पूर्व सूचना के मुताबिक, निगरानी की टीम वहां पहले से ही मौजूद थी जिसने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इंजीनियर जिस पलंग पर सोता था उसके अंदर नोटों की गड्डियां मिली

इसके तुरंत बाद ही निगरानी की एक टीम पटेल नगर स्थित एग्जिक्यूटिव इंजीनियर सुरेश प्रसाद यादव के घर पर छापेमारी की जिसमें उसके घर से डेढ़ करोड़ रुपए मिलने की बात सामने आ रही है। निगरानी विभाग की छापेमारी में यह खुलासा हुआ है कि अभिंयता जिस पलंग पर सोता था उसके अंदर नोटों की गड्डियां मिली हैं। कैश देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। पलंग के नीचे गड्डियों से भरे कई बैग मिले हैं। निगरानी विभाग को इतने कैश मिले कि उसे रखने की जगह नहीं है। शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने की वजह से आरबीआई से विशेष आदेश के तहत कैश जमा कराने की कोशिश की जा रही है। छापेमारी में कई जमीन के कागजात के अलावा अन्य सामान मिले। सबका मिलान किया जा रहा है। रिश्वतखोर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अब निगरानी की कस्टडी में है।

क्या है मामला?

निगरानी विभाग के अधिकारियों के अऩुसार बिहटा में सड़क निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग से टेंडर निकला था। टेंडर लेने के लिए ठेकेदार अखिलेश कुमार जायसवाल की कंपनी ने भी आवेदन डाला था। टेंडर देने के लिए इंजीनियर सुरेश प्रसाद यादव ने अखिलेश से 32 लाख की मांग की थी।

सौदा 28 लाख में तय हो गया। पेशगी के तौर पर यह घूसखोर इंजीनियर 14 लाख की रकम ले रहा था तभी निगरानी की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। निगरानी की टीम सुरेश से पूछताछ कर रही है। पटेल नगर इलाके में निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुरेश यादव का घर है। निगरानी टीम उसके आवास पर छापेमारी कर अवैध संपत्ति खंगालने में जुटी है।

गौरतलब है कि बिहार में किसी सरकारी अधिकारी के घर में इतने कैश एक साथ निगरानी को नहीं मिले थे। यही वजह है कि उसे बैंक में रखने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि निगरानी विभाग के लॉकर में 40-50 लाख तक कैश रखे जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी