Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीनगर के चट्टाबाल में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म, तीन आतंकी ढेर, तीन जवान घायल

जम्मू-कश्मीर श्रीनगर के चट्टाबाल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 May 2018 2:39:39

श्रीनगर के चट्टाबाल में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म, तीन आतंकी ढेर, तीन जवान घायल

जम्मू-कश्मीर श्रीनगर के चट्टाबाल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है। आठ घंटे चली इस मुठभेड़ में तान आतंकीवादी मारे गए हैं जिनके पास से एके राइफल्स बरामद की गई हैं। हालांकि इस मुठभेड़ में दो सीआरपीएफ जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है।

साआरपीएफ के आईजी रविदीप साही ने बताया कि इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। साथ ही दो सीआरपीएफ जवान और पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। इस ऑपरेशन में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। रविदीप ने कहा कि मैं श्रीनगर के लोगों का शुक्रियाअदा करना चाहता हूं कि उन्होंने इस मुठभेड़ के दौरान हमारा काफी सहयोग किया।

बता दें कि क्षेत्र में आतंकवादियों के होने की जैसे ही जानकारी मिली राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) सहित सुरक्षाबलों ने गासी मोहल्ला को चारों ओर से घेर लिया। उसी दौरान आतंकियों की ओर से गोलीबारी हुई। सीआरपीएफ के एक जवान के दाहिने पैर में गोली लगी है। जवान की हालत स्‍थिर बताई जा रही है। प्राप्त सूचना के मुताबिक जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के पुराने इलाके चट्टाबाल में आतंकियों ने गोलीबारी की। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया।

बता दें कि, शुक्रवार को भी एलओसी पर पाकिस्तान ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधार तथा पुंछ जिले के माल्ती सेक्टर में गोले बरसाए थे। गोलाबारी में एक नाबालिग किशोर तथा एक महिला घायल हो गईं थी। भारतीय सेना ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी से इलाके में तनाव का माहौल है।

शुक्रवार को पुंछ जिले के माल्ती सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे अचानक गोलाबारी शुरू कर दी। बघयालदारा गांव को निशाना बनाकर करीब आधे घंटे तक भारी गोलाबारी की। दो मोर्टार नजरदीन के घर पर गिरे। पहला गोला मकान की पहली मंजिल की छत पर गिरा और दूसरा गोला नीचे बनी रसोई पर गिरा। इस दौरान नजरदीन का बेटा सगीर हुसैन (13) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। नजरदीन ने बताया कि गोला फटने से रसोई बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गोले का एक टुकड़ा बेटे की दाईं टांग पर लगा।

पुलिस के अनुसार टंगधार सेक्टर में सेना के 20 जाट के टड पोस्ट को निशाना बनाकर पाकिस्तानी सेना ने वीरवार की रात गोलाबारी शुरू की। यह सिलसिला शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे तक चला। इस दौरान गोले रिहायशी इलाके में भी गिरे। इसमें गुलाम हसन की पत्नी नूर जहां घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology