न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव आयोग ने पंजाब में तय किया चाय-समोसे का रेट

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू ने कहा चुनाव के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाली चीजों के लिए मानक कीमतें तय होनी चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Mar 2019 12:15:39

लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव आयोग ने पंजाब में तय किया चाय-समोसे का रेट

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू ने कहा चुनाव के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाली चीजों के लिए मानक कीमतें तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई चुनाव प्रत्याशी अपने समर्थकों को चाय का एक कप और एक समोसा देते हैं तो इसकी कीमत कम से कम 18 रुपये होनी चाहिए। चुनाव खर्च निगरानी प्रक्रिया के तौर पर राज्य निर्वाचन समिति ने चाय (प्रति कप आठ रुपये) और समोसा (एक 10 रुपये का) समेत 171 चीजों और सेवाओं के लिए कीमतों को मंजूरी दे दी ताकि राजनीतिक दल या उनके उम्मीदवार अपने चुनावी खर्च का बिल देते हुए कम कीमतों का हवाला ना दें। उन्होंने कहा कि इन कीमतों को अंतिम रूप देने से पहले सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की राय ली जाएगी। एस करुणा राजू ने कहा, ‘‘उम्मीदवारों के खर्चे का निर्धारण करने की जरुरत है।’’ भारत के निर्वाचन आयोग ने चुनाव खर्चे की निगरानी करने के लिए भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है ताकि उम्मीदवार इस सीमा का उल्लंघन ना कर पाए। लोकसभा के एक उम्मीदवार को चुनाव खर्च के तौर पर 70 लाख रुपये खर्च करने की अनुमति है।

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारी के निर्देशों पर जालंधर मंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति ने कीमतें तय की। मंगलवार को जारी की गई सूची में बर्फी 200 रुपये प्रति किलो, बिस्कुट 150 रुपये प्रति किलो, एक ब्रेड पकौड़ा दस रुपये का, एक सैंडविच 15 रुपये और जलेबी 140 रुपये प्रति किलो समेत खाने पीने की विभिन्न चीजों की कीमतें शामिल हैं। ग्रामीण और शहरी इलाकों में किराये के कार्यालयों के लिए मासिक किराया क्रमश: 5,000 रुपये और 10,000 रुपये तय किया गया है।

नाव समिति ने बैनरों और पोस्टरों के लिए कपड़े तथा कागजों जैसी चुनाव संबंधित सामग्री के दाम भी तय कर दिए हैं। सूची में कपड़े के बैनरों के लिए आठ रुपये प्रति वर्ग फुट, आम कपड़े का एक झंडा 30 रुपये, मध्यम गुणवत्ता के फ्लेक्स फ्रेम 50 रुपये प्रति वर्ग फुट, फूलों के बैज एक 15 रुपये का, लोहे के फ्रैम वाले होर्डिंग 15 रुपये प्रति वर्ग फुट और रोड के साथ वाले झंडे एक पीस नौ रुपये समेत हरसंभव सामान की कीमतें तय की गई है। हल्के और साउंड सिस्टम किराये पर लेने और संबंधित सेवाओं के लिए शुल्क प्रति दिन 15 रुपये से 5,000 रुपये तय किया गया है।

कार, बस और ऑटो जैसे वाहन किराये पर लेने की दर प्रति दिन 750 रुपये और 3,000 रुपये के बीच होनी चाहिए। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा पुष्ट कीमतों पर हेलीकॉप्टर किराये पर लिए जाएंगे। सूची में चुनावी रैलियों के दौरान भीड़ का मनोरंजन करने के लिए गायकों को आमंत्रित करने की कीमतें भी तय की गई हैं। मशहूर गायकों के लिए फीस 2,00,000 रुपये या असली बिल तय किया गया है जबकि स्थानीय गायकों के लिए इसे 30,000 या असली बिल तय किया गया है। यहां तक कि इस सूची में गुब्बारों, झाडू, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों की कीमत भी तय की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत