न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2019 लोकसभा चुनाव में होगा बड़ा घमासान, इन नेताओं पर रहेगी नजर

लोकसभा चुनाव 2019 ( Lok Sabha Elections 2019) के मद्देनजर आज शाम 5 बजे चुनाव आयोग की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Mar 2019 3:06:33

2019 लोकसभा चुनाव में होगा बड़ा घमासान, इन नेताओं पर रहेगी नजर

लोकसभा चुनाव 2019 ( Lok Sabha Elections 2019) के मद्देनजर आज शाम 5 बजे चुनाव आयोग की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है। जिसमे चुनाव आयोग आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है। लोकसभा चुनाव के साथ साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम विधानसभा चुनावों का ऐलान भी किया जा सकता है। सिक्किम विधानसभा का कार्यकाल 27 मई, आंध्र प्रदेश का कार्यकाल 18 जून, उड़ीसा का कार्यकाल 11 जून और अरूणाचल प्रदेश की विधानसभा का कार्यकाल जून के पहले हफ्ते में पूरा हो रहा है।

lok sabha election 2019,election commission of india

इन नेताओं पर रहेगी नजर

पीएम नरेंद्र मोदी

बीजेपी के प्रचार की कमान पीएम नरेंद्र मोदी ही संभालेंगे। पार्टी पीएम के चेहरे पर ही 2014 के बाद से हुए लगभग सभी चुनाव लड़ी है। मोदी पार्टी के प्रमुख चेहरा होंगे। 2014 में मोदी लहर के कारण 30 साल बाद किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला था। इसबार भी बीजेपी मोदी के चेहरे, करिश्मे और काम गिनाकर चुनाव मैदान में उतर रही है।

lok sabha election 2019,election commission of india

अमित शाह

बीजेपी चीफ अमित शाह ने 2014 के आम चुनाव में अपने कुशल नेतृत्व क्षमता दिखाते हुए यूपी में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई थी। इस बार भी अमित शाह पर पीएम नरेंद्र मोदी के लिए बेहतर प्रदर्शन का दबाव होगा। बीजेपी चीफ पिछले एक साल से पूरे देशभर का दौरा कर रहे हैं।

lok sabha election 2019,election commission of india

राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस बार पूरी तैयारी के साथ मैदान में हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद राहुल का मनोबल काफी ऊंचा है। वह लगातार पीएम मोदी को निशाने पर ले रहे हैं। सोनिया गांधी की जगह पार्टी के अध्यक्ष बनाए गए राहुल के नेतृत्व में यह पहला लोकसभा चुनाव होगा।

lok sabha election 2019,election commission of india

मायावती

यूपी की पूर्व सीएम और बीएसपी चीफ मायावती की पार्टी के प्रदर्शन पर भी सबकी निगाहें होंगी। पिछले लोकसभा चुनाव में बीएसपी की यूपी में खाता भी नहीं खुल पाया था। इस बार पार्टी ने राज्य में बीजेपी को रोकने के लिए एसपी के साथ गठबंधन किया है। देखने वाली बात होगी कि मायावती का करिश्मा इस बार कैसा काम करता है।

lok sabha election 2019,election commission of india

अखिलेश यादव

एसपी चीफ अखिलेश यादव इस बार अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण चुनाव का नेतृत्व कर रहे हैं। 2014 के चुनाव में पार्टी ने यूपी में केवल 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार अखिलेश ने राज्य में बीजेपी को रोकने के लिए बीएसपी से गठबंधन किया है। देखने वाली बात होगी कि दोनों दल का प्रदर्शन कैसा रहता है।

lok sabha election 2019,election commission of india

ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन का चेहरा बनने की कोशिश में लगी हुई हैं। वह लगातार पीएम मोदी का सबसे मुखर विरोध कर रही हैं। ममता ने हाल में कोलकाता में विपक्ष की एक बड़ी रैली की थी, जिसमें 22 दलों के नेता शामिल हुए थे। इस बार बीजेपी भी बंगाल में अपना दमखम लगाई हुई है। देखने वाली बात होगी कि इस बार दीदी के नाम से मशहूर ममता की पार्टी टीएमसी कैसा प्रदर्शन करती है।

lok sabha election 2019,election commission of india

प्रियंका गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाया था और उन्हें पूर्वी यूपी का कार्यभार सौंपा था। इससे पहले प्रियंका केवल रायबरेली और अमेठी में ही सक्रिय रहा करती थीं। इस बार कांग्रेस को उम्मीद है कि प्रियंका यूपी में अपने करिश्माई नेतृत्व से पार्टी की नैया पार लगा सकती हैं।

lok sabha election 2019,election commission of india

सबसे खर्चीला साबित होगा इस बार का लोकसभा चुनाव

बता दें कि एक अनुमान के मुताबिक ये आम चुनाव दुनिया का सबसे महंगा चुनाव साबित होने जा रहा है। 'कारनीज एंडोमेंट फोर इंटरनेशनल पीस थिंकटैंक' में सीनियर फेलो और दक्षिण एशिया कार्यक्रम के निदेशक मिलन वैष्णव के मुताबिक 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और कांग्रेस चुनावों में 46,211 करोड़ रुपये (650 करोड़ डॉलर) खर्च हुए थे। वैष्णव के मुताबिक अगर भारत में 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में 35,547 करोड़ रुपये (500 करोड़ डॉलर) खर्च हुए थे तो 2019 के चुनाव में अमेरिकी चुनावों में खर्च का आंकड़ा आसानी से पार हो सकता है। ऐसा हुआ तो यह दुनिया का सबसे खर्चीला चुनाव साबित होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी