न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज शाम 5 बजे चुनाव आयोग की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, तारीखों का होगा ऐलान, पार्टियां बोलीं- तैयार हैं हम

शाम पांच बजे शुरू होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 10 Mar 2019 1:41:01

आज शाम 5 बजे चुनाव आयोग की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, तारीखों का होगा ऐलान, पार्टियां बोलीं- तैयार हैं हम

शाम पांच बजे शुरू होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है। जनकारी के मुताबिक अप्रैल से मई के बीच सात से आठ चरणों में लोकसभा चुनाव हो सकते हैं। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को खत्म हो रहा है। चुनावी शंखनाद के साथ ही देश का सियासी पारा गरमा गया है। राजनीतिक पार्टियों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वे चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। देश में बीजेपी की लहर चल रही है। मध्‍य प्रदेश में बीजेपी सारी सीटें जीतेंगी।' उन्‍होंने कहा कि मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस का कर्जमाफी का ऐलान छलावा साबित हुआ है। उधर, जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री और नैशनल कॉन्‍फ्रेंस नेता उमर अब्‍दुल्‍ला ने चुनाव की घोषणा से पहले खुशी जताई है। उन्‍होंने कहा, 'इंतजार खत्‍म हुआ क्‍योंकि बीजेपी ने करदाताओं के पैसे पर प्रचार अभियान चला रखा था। चुनाव की तारीख घोषित कीजिए और अच्‍छा चुनाव अच्‍छे से लड़ते हैं।'

बता दे, तारीखों के एलान के साथ ही आचार संहिता पूरे देश में लागू हो जाएगी। जम्मू कश्मीर को लेकर सभी निगाहें चुनाव आयोग की ओर लगी हैं, देखना होगा आयोग जम्मू कश्मीर को लेकर क्या फैसला लेता है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में फिलहाल राज्यपाल शासन लगा हुआ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले तीन से चार बजे के बीच चुनाव आयोग की एक बड़ी बैठक होनी है। इसी बैठक में जम्मू कश्मीर को लेकर फैसला हो सकता है। बता दें कि विपक्ष चुनाव आयोग पर प्रधानमंत्री मोदी के तय कार्यक्रमों के चलते जान बूझकर तारीखों के एलान में देरी का आरोप लगा रहा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी स्थिति को साफ करने के लिए चुनाव आयोग ने रविवार का दिन चुना। साल 2014 में चुनाव आयोग ने पांच मार्च को तारीखों का एलान किया था। 2014 का लोकसभा चुनाव सात अप्रैल से 12 मई के बीच नौ चरणों में हुआ था।

shivraj singh,omar abdullah,lok sabha elections dates,election commission

PM मोदी ने 30 दिन में किए 28 दौरे, निपटाए 157 काम

वही लोकसभा चुनाव की तारीखों (Lok Sabha Election Date) के एलान से पहले पीएम मोदी (PM Modi) ने पिछले महीने पूरे देश में 28 दौरे किए, इस दौरान उन्होंने 157 प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं। आठ फरवरी से लेकर 9 मार्च तक पीएम मोदी ने हाईवे, रेलवे लाइन, मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, स्कूल, गैस पाइपलाइन, एयरपोर्ट, वाटर कनेक्शन, सीवरेज कनेक्शन, पावर प्लांट सहित ढेरों प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए। आठ जनवरी से सात फरवरी के बीच पीएम मोदी ने करीब 57 प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए, अगले तीन सप्ताह में यह आंकड़ा तीन गुना हो गया। इनमें से कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स भी जिन्हें पहले ही लॉन्च किया जा चुका था, लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें रीलॉन्च किया है। उदाहरण के तौर पर इस महीने की शुरुआत में पीएम मोदी ने यूपी के अमेठी में कलाश्निकोव असाल्ट राइफल बनाने के लिए ज्वाइंट वेंचर इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड लॉन्च किया। लेकिन सरकार की प्रेस रिलीज के मुताबिक इस प्लांट का शिलान्यास 2007 में ही कर दिया गया था और कार्बाइन्स, राइफल्स और आईएनएसएएस मशीन गन का प्रोडेक्शन साल 2010 में ही शुरू हो गया था। दूसरे उदाहरण के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में 17 फरवरी को कर्मलीचक में सीवेज नेटवर्क का शिलान्यास किया। हालांकि, उन्होंने खुद अक्टूबर 2017 में उसी प्रोजेक्टस के तहत कर्मलीचक सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया था। लॉन्च किए गए प्रोजेक्टस में करीब 140 ऐसे हैं, जो प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन लायक भी नहीं थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल