न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्मृति ईरानी की जीत पर एकता कपूर बोलीं- एक पीढ़ी आती है एक पीढ़ी जाती है...बनती कहानी नई

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने आखिरकार अमेठी (Amethi) को अपना बना ही लिया। अमेठी में स्मृति की जीत पर फिल्म इंडस्ट्री समेत टेलीवीजन इंडस्ट्री भी बेहद खुश है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 May 2019 5:31:38

स्मृति ईरानी की जीत पर एकता कपूर बोलीं- एक पीढ़ी आती है एक पीढ़ी जाती है...बनती कहानी नई

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत हासिल हुई है। भाजपा को अकेले दम पर 300 से ज्यादा सीटें मिली हैं। वहीं एनडीए की बात करें तो ये आकंड़ा 350 से भी ऊपर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर तरफ से जीत की बधाइयां मिल रही हैं। कई देशों के बड़े से बड़े नेताओं ने उन्हें इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है। वहीं इस बार के चुनावों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को तीखी हार का सामना करना पड़ा। इस चुनावी माहौल में राहुल गांधी अपनी पारंपरिक सीट अमेठी से हाथ धो बैठे। हालांकि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने आखिरकार अमेठी (Amethi) को अपना बना ही लिया। अमेठी में स्मृति की जीत पर फिल्म इंडस्ट्री समेत टेलीवीजन इंडस्ट्री भी बेहद खुश है।

smriti irani,loksabha election 2019,ekta kapoor,smriti irani wins amethi,amethi,rahul gandhi

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को टेलीविजन में काम देने वाली एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने स्मृति की जीत पर खुशी जाहिर की है। एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने स्मृति ईरानी को बधाई देते हुए ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की। जिसके साथ एकता कपूर ने अपने फेमस टीवी सीरियल, जिसमें स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने तुलसी का मुख्य किरदार निभाया था 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के टाइटल सॉन्ग के साथ लिखा। 'रिश्तों के भी रूप बदलते हैं, नए नए सांचे में ढ़लते हैं, एक पीढ़ी आती है एक पीढ़ी जाती है...बनती कहानी नई' एकता कपूर (Ekta Kapoor) का स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को अलग अंदाज में बधाई देना फैन्स को काफी पसंद आया है। एकता के इस ट्वीट पर फैन्स लगातार कमेंट कर रहें हैं। बता दें कि स्मृति ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो से की थी। जिसमें स्मृति ईरानी ने एक आदर्श बहू का किरदार निभाया था। स्मृति ईरानी को उनके इस रूप में फैन्स का खूब प्यार मिला था। और अब जब वो राजनीति में आई हैं तो उन्हें यहां भी लोगों को पूर्ण बहुमत मिला है।

smriti irani,loksabha election 2019,ekta kapoor,smriti irani wins amethi,amethi,rahul gandhi

बता दे, कांग्रेस का गढ़ माने जा रहे अमेठी सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष को 55 हजार 120 मतों के अंतर से पराजित किया। इस चुनाव में स्मृति को चार लाख 67 हजार 598 मत मिले जबकि कांग्रेस अध्यक्ष को चार लाख 12 हजार 867 मत प्राप्त हुए। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को 408,651 वोट मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को 300,748 वोट मिले थे और कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री को 1,07,000 वोटों के अंतर से पराजित किया था। राहुल गांधी अमेठी से लगातार तीन बार सांसद रहे। उन्होंने 2009 में यह सीट 3,50,000 से भी ज्यादा मतों से जीती थी। कांग्रेस अध्यक्ष यहां से पहली बार 2004 में चुन कर संसद पहुंचे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर