न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑस्ट्रलियाई क्रिकेट टीम की काली करतूतें

हम आपको उन्हीं करतूतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हौं उनके बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Mar 2018 6:21:19

ऑस्ट्रलियाई क्रिकेट टीम की काली करतूतें

ऑस्ट्रलियाई टीम जिसे क्रिकेट के बादशाह के रूप में जाना जाता है और इस टीम का नाम क्रिकेट के रिकार्ड्स की बात की जाए तो कोई कमी नहीं हैं। लेकिन हाल ही में हुए साउथ अफ्रीका दौरे पर बॉल टैम्परिंग के विवाद में फंसी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को क्रिकेट प्रेमियों के गुस्से और निंदा से रूबरू होना पड़ रहा हैं। इस वाकये से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने क्रिकेट की गरिमा को ठेस पहुंचाई हैं। हांलाकि यह पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रलियाई क्रिकेट टीम विवादों में रही हैं। इससे पहले भी कई बार ऑस्ट्रलियाई क्रिकेट टीम की काली करतूतें सामने आई हैं। आज हम आपको उन्हीं करतूतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हौं उनके बारे में।

* अंडरआर्म बॉल

1981 में बेंसन हेजेस सीजी के तीसरे फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यू जीलैंड को अंतिम गेंद पर सात रन चाहिए थे। यहीं पर ग्रेग चैपल ने एक ऐसा फैसला किया जिसकी वजह से वह आज भी विलन के रूप में याद किए जाते हैं। इस मैच में चैपल बंधु खेल रहे थे। ग्रेग के भाई ट्रेवर चैपल अंतिम ओवर फेंक रहे थे। ग्रेग ने ट्रेवर को सलाह दी कि वह इस बॉल को अंडरआर्म फेंके। अपने बड़े भाई की बात मानते हुए ट्रेवर ने ऐसा ही किया। इस हरकत से बल्लेबाज के साथ-साथ दुनिया भी हैरान थी।

australia cricket team,cases of australia cricket team

* फिक्सिंग में भी घिरे

1995 में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न और मार्क वॉ पर फिक्सिंग का आरोप लगा। इन दोनों प्लेयर्स पर आरोप था कि 1994 में श्री लंका दौरे के दौरान सटोरियों को पिच और मौसम के बारे में जानकारी दी थी, जिसका खुलासा बाद में हुआ। इसके लिए इन दोनों पर जुर्माना भी लगा था।

* डोप टेस्ट में फेल हुए शेन वॉर्न

बात साल 2003 की है। लगातार दूसरा और कुल तीसरा वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से ऑस्ट्रेलियाई टीम रिकी पोंटिंग की कप्तानी में साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी थी लेकिन वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के पहले मैच के एक दिन पहले पता चला कि टीम के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। वॉर्न ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्होंने एक दवाई अपनी मां की सलाह पर ली थी जो वजन घटाने के लिए थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वॉर्न पर एक साल का बैन लगा दिया।

* ड्रेसिंग रूम से मदद

बीते साल ऑस्ट्रेलियाई टीम के भारत दौरे के दौरान अंपायर के फैसले पर राय जानने के लिए स्टीव स्मिथ पर ड्रेसिंग रूम से मदद लेने का आरोप लगा। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अंपायरों का ध्यान इस ओर दिलाया।

* मंकीगेट कांड

साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर हुए इस झगड़े में क्रिकेट की गरिमा को सबसे ज्यादा कलंकित किया था। क्रिकेट की दुनिया में इस झगड़े को 'मंकी गेट' कांड के नाम से जाना जाता है। दरअसल एक मैच के दौरान ऐंड्रू सायमंड्स ने हरभजन पर 'मंकी' कहने का आरोप लगाया। जिसके कारण हरभजन पर 3 मैच का बैन लगा दिया गया, लेकिन भज्जी ने अपनी दलील दी तो वह बेदाग निकले और उन पर लगा बैन हटा लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत