Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रसगुल्ले की वजह से बिना दुल्हन लोटी बारात

थोड़ी ही देर में पंडाल के पास नजारा कुश्ती का मैदान जैसा दिखने लगा और बुरी तरह से दोनों पक्ष भिड़ गये. दुल्हन के पिता ने सभी बारातियों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई भी मानने के लिए तैयार नहीं था. बारातियों ने दुल्हन के पिता के साथ धक्कामुक्की भी कर डाली जिसके बाद मामला और बिगड़ गया.

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 19 May 2017 1:48:33

रसगुल्ले की वजह से बिना दुल्हन लोटी बारात

एक शादी सिर्फ इसलिए कैंसिल हो गयी क्योंकि रसगुल्लों की वजह से पंडाल लड़ाई का मैदान बन गया. यह वाक्या उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव का है, खुंटहा गांव के रहने वाले एक युवक की शादी कर्मापुर गांव की युवती के साथ तय हुई थी. बारात बड़े ही धूमधाम से गांव पहुंची थी और जमकर स्वागत भी हुआ. बारातियों के खाने की व्यवस्था अलग से पंडाल में की गयी थी. अचानक दुल्हन और दूल्हे के चचेरे भाई के बीच बहस शुरू हो गयी.

थोड़ी ही देर में पंडाल के पास नजारा कुश्ती का मैदान जैसा दिखने लगा और बुरी तरह से दोनों पक्ष भिड़ गये. दुल्हन के पिता ने सभी बारातियों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई भी मानने के लिए तैयार नहीं था. बारातियों ने दुल्हन के पिता के साथ धक्कामुक्की भी कर डाली जिसके बाद मामला और बिगड़ गया.
dulhan ke bina loti baarat,rasgulle पूरी घटना की तहकीकात करने पर लड़ाई का अजीबो गरीब मामला सामने आया, दरअसल खाने की प्लेट पर बाराती पक्ष वालों में से एक ने दो रसगुल्ले रख लिये थे जबकि दुल्हन पक्ष के जिस रिश्तेदार को मिठाई के स्टॉल की जिम्मेदारी दी गयी थी उसे शायद बोला गया था कि हर बाराती को एक ही रसगुल्ला परोसा जाएगा. खबर है कि उसने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए रसगुल्ले को लेकर टोका. इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गयी और थोड़े ही देर में दूसरे बाराती भी वहां पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गयी.

इसी बीच पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया. इसके बाद गांव में पंचायत बुलायी गयी जिसमें फैसला लिया गया कि शादी को आगे बढ़ाया जाए लेकिन बारातियों के उत्पात से नाराज दुल्हन ने शादी से करने से इनकार कर दिया. उसने लाख मनाने के बाद भी शादी के लिए हामी नहीं भरी. फिर क्या था मिठाई और सब्जी चेहरे और कपड़ों में लगाए बाराती बिना दुल्हन के ही वापस लौट गये.

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड

भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं

निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना

चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी

कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान

महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच

वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां

अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके

गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी

तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट

क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व

सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण