न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डॉ. रेड्डीज पर साइबर अटैक, दुनियाभर में प्लांट किए बंद; कुछ दिन पहले रूसी कोरोना वैक्सीन के ट्रायल की मिली थी मंजूरी

डॉ. रेड्डीज लेबोरेट्रीज ने दुनियाभर में अपने प्लांट बंद कर दिए हैं। डॉ. रेड्डीज के अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील, रूस और भारत में ड्रग प्लांट मौजूद हैं। कंपनी पर साइबर अटैक और कई सर्वर के डेटा तक बाहरी लोगों की पहुंच हो जाने की आशंका में काम रोका गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Oct 2020 2:07:13

डॉ. रेड्डीज पर साइबर अटैक, दुनियाभर में प्लांट किए बंद; कुछ दिन पहले रूसी कोरोना वैक्सीन के ट्रायल की मिली थी मंजूरी

डॉ. रेड्डीज लेबोरेट्रीज ने दुनियाभर में अपने प्लांट बंद कर दिए हैं। डॉ. रेड्डीज के अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील, रूस और भारत में ड्रग प्लांट मौजूद हैं। कंपनी पर साइबर अटैक और कई सर्वर के डेटा तक बाहरी लोगों की पहुंच हो जाने की आशंका में काम रोका गया है। कंपनी का कहना कि अगले 24 घंटे में कामकाज शुरू हो सकता है। दवा कंपनी को कुछ दिन पहले ही रूसी कोरोना वैक्सीन के ट्रायल को मंजूरी मिली थी। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने डॉ. रेड्डीज को देश में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी के दूसरे और तीसरे फेज के ट्रायल की इजाजत दी थी। इस साइबर अटैक की खबर आने के बाद बीएसई पर डॉ। Dr Reddy's के शेयर करीब 4% टूटकर 4832 रुपये पर पहुंच गये। हालांकि बाद में यह थोड़े संभले। दोपहर 1:30 बजे तक कंपनी के शेयर 4985 के आसपास कारोबार कर रहे थे।

डेटा सेंटर को आइसोलेट किया गया

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी जानकारी में बताया है कि साइबर हमले को देखते हुए उसने अपने सभी डेटा सेंटर को आइसोलेट कर दिया है। Dr Reddy's के भारत, रूस, ब्रिटेन, अमेरिका और ब्राजील में कारखाने हैं। खबर के मुताबिक यह साइबर हमला भारतीय समयानुसार कल यानी बुधवार की रात करीब 2:30 बजे हुआ।

डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज के सीईओ मुकेश राठी ने कहा, 'एक साइबर अटैक का पता लग जाने की वजह से हमने जरूरी बचाव कार्रवाई के तहत सभी डेटा सेंटर को आइसोलेट कर दिया है। हमें उम्मीद है कि अगले 24 घंटे में सभी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इस घटना से हमारे कामकाज पर ज्यादा असर की आशंका नहीं है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत