न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ा सवाल : क्या ईरान ने खुद अपने लोगों को ले जा रहे विमान को मार गिराया, 82 ईरानियों सहित 176 लोगों की मौत

ईरान के एक न्यूज एजेंसी की ओर से जारी किए गए वीडियो में दिखाई पड़ता है कि क्रैश से पहले विमान में आग लग गई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Jan 2020 3:56:06

बड़ा सवाल : क्या ईरान ने खुद अपने लोगों को ले जा रहे विमान को मार गिराया, 82 ईरानियों सहित 176 लोगों की मौत

ईरान की ओर से इराक में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल अटैक के कुछ घंटे बाद ही एक बोइंग-737 प्लेन हादसे का शिकार हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस विमान हादसे में सभी 176 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 9 क्रू मेंबर थे। ईरानी समाचार एजेंसी ISNA ने विमान में सवार सभी लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। ईरान के एक न्यूज एजेंसी की ओर से जारी किए गए वीडियो में दिखाई पड़ता है कि क्रैश से पहले विमान में आग लग गई थी। इससे इस सवाल को बल मिल रहा है कि क्या ईरान ने खुद गलती से अपने ही यात्रियों को ले जा रहे प्लेन को तो नहीं मार गिराया। ब्रिटिश अखबार डेली मेल ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हादसे के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि तनाव के बीच गलती से तो विमान पर अटैक नहीं कर दिया गया।

iran missile,ukraine,ukraine boeing 737 plane crash,176 died,news,news in hindi

ऐसा समझा जा रहा है कि अमेरिकी ठिकानों पर अटैक के बाद ईरान अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उसे अमेरिका की ओर से हमला किए जाने का डर है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या उसने गलती से बोइंग विमान पर तो अटैक नहीं कर दिया। बता दें कि बालाकोट में भारत की ओर से की गई स्ट्राइक के बाद 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तानी लड़ाकू विमान भारत में घुस आए थे। जवाबी कार्रवाई करने के दौरान भारतीय वायुसेना ने गलती से अपने ही एक हेलिकॉप्टर पर मिसाइल दाग दिया था। हेलिकॉप्टर क्रैश में भारतीय वायुसेना के कई अधिकारियों की मौत हो गई थी।

ईरानी समाचार एजेंसी ISNA के मुताबिक, ये हादसा सुबह 9 बजे राजधानी तेहरान स्थित इमाम खुमैनी एयरपोर्ट के पास हुआ। वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24’ के अनुसार, यूक्रेन अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन की इस विमान ने तेहरान से उड़ान भरी थी और कीएफ जा रहा था। कीएफ यूक्रेन की राजधानी है। 7900 फीट की ऊंचाई पर ये विमान हादसे का शिकार हो गया। यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइन्स के विमान में सवार यात्रियों में सबसे अधिक (82) ईरान के ही थे। ईरान के 82 लोगों के साथ 63 कनाडाई, यूक्रेन के 11, स्वीडन के 10, अफनागिस्तान के 4, जर्मनी के 3 और यूके के 3 लोग सवार थे। प्लेन 4 साल से भी कम पुराना था और 2 दिन पहले ही इसकी सुरक्षा जांच की गई थी।

ईरान की राजधानी तेहरान से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद कीव जा रहा विमान क्रैश हो गया था। फिलहाल तेहरान में मौजूद यूक्रेन एम्बैसी की ओर से कहा गया है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इंजन में खराबी की वजह से हादसा हुआ। एम्बैसी ने क्रैश के पीछे हमले की आशंका को आधिकारिक तौर से खारिज किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी