न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हरकत, भारत-पाक मैच से पहले विज्ञापन में किया अभिनंदन का 'इस्तेमाल', उड़ाया मजाक

वर्ल्ड कप 2019 में भारत बनाम पाकिस्तान के मैच से पहले पाकिस्तान ने एक विज्ञापन के माध्यम से विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान और टीम इंडिया का मजाक उड़ाने की कोशिश की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Jun 2019 4:46:36

पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हरकत, भारत-पाक मैच से पहले विज्ञापन में किया अभिनंदन का 'इस्तेमाल', उड़ाया मजाक

वर्ल्ड कप 2019 में भारत बनाम पाकिस्तान के मैच से पहले पाकिस्तान ने एक विज्ञापन के माध्यम से विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान और टीम इंडिया का मजाक उड़ाने की कोशिश की है। ये विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऐड के लिए पाकिस्तान की काफी आलोचना हो रही है। इस विज्ञापन में वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के लुक में एक पाकिस्तानी मॉडल क्रिकेट पर बात करता दिख रहा है। पाकिस्तानी मीडिया वर्ल्ड कप 2019 के लिहाज से इस विज्ञापन को अच्छे से भुना भी रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि उन्होंने किस तरह अभिनंदन को पकड़ा था और वीडियो शूट किया था। ये वीडियो 33 सेकेंड का है, जिसमें अभिनंदन बने शख्स से टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन और टॉस जीतने पर टीम की रणनीति के बारे में पूछा जाता है। विज्ञापन में दिख रहे मॉडल को अभिनंदन का लुक दिया गया है। उसने विंग कमांडर जैसी मूंछे भी लगा रखी हैं। कस्टडी के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने जिस अंदाज में पाकिस्तानी आर्मी के सवालों का जवाब दिया था, ये मॉडल भी उसी अंदाज में बोल रहा है।

जवाब नहीं मिलने पर उसे जाने को कहा जाता है, लेकिन तभी उसे रोककर कहा जाता है, 'एक सेकेंड रुको, कप कहां ले जा रहे हो।' वीडियो जैज टीवी द्वारा रिलीज किया गया है।

पाकिस्तान अभी तक वर्ल्ड कु में भारत को हरा नहीं पाया है। भारत ने 1992, 1996, 1999, 2003, 2011 और 2015 में पाकिस्तान को छह बार हराया है।

बता दें कि पाकिस्तान के एफ-16 विमान को 27 फरवरी को मार गिराने के बाद अभिनंदन का मिग-21 प्लेन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में क्रैश हो गया था। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने अभिनंदन का एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उन्हें चाय पीते हुए दिखाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह