न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP में शामिल होगें कांग्रेस नेता दिगंबर कामत! बन सकते हैं गोवा के नए मुख्यमंत्री

गोवा (Goa) विधानसभा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो की मानें तो कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत (Digambar Kamat) भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Mar 2019 4:59:54

BJP में शामिल होगें कांग्रेस नेता दिगंबर कामत! बन सकते हैं गोवा के नए मुख्यमंत्री

गोवा (Goa) की सियासत में जल्द ही एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। गोवा (Goa) विधानसभा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो की मानें तो कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत (Digambar Kamat) भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दरहसल, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) की सेहत को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इस बीच खबर है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिगंबर कामत (Digambar Kamat) भाजपा (BJP) में शामिल हो सकते हैं। शनिवार शाम हुई भाजपा विधायकों की बैठक में इस मामले पर चर्चा हुई।

एएनआई के मुताबिक, लोबो ने कहा, 'बीती रात भाजपा विधायकों की बैठक में दिगंबर कामत को भाजपा में शामिल करने को लेकर चर्चा हुई। क्या वह मुख्यमंत्री होंगे इसका पैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।'

दिगम्बर कामत रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कामत 2005 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उस समय भाजपा की राज्य इकाई में वह दूसरे नंबर की हैसियत रखते थे। 2007 से 2012 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता कामत रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए।
वहीं मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) की गिरती सेहत के बीच भाजपा ने रविवार को कहा कि उसने ‘गोवा में राजनीतिक परिवर्तन’ पर विचार शुरू कर दिया है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए पार्टी ने यह भी कहा कि राज्य की सरकार ‘स्थिर’ है।

भाजपा की राज्य मीडिया समन्वयक संध्या साधले ने एक बयान में कहा, ‘दिल्ली और गोवा में हमारा भाजपा का नेतृत्व बहुत मजबूत, स्थिर है और हमने गोवा में राजनीतिक परिवर्तन के बारे में विचार शुरू कर दिया है।’ इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

पार्टी ने दावा किया था कि भाजपा विधायक फ्रांसिस डिसूजा के निधन के बाद मनोहर पर्रिकर सरकार ने विधानसभा में अपना बहुमत खो दिया है। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा को लिखे एक पत्र में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त किये जाने की मांग की।

डिसूजा के निधन और दो विधायकों सुभाष शिरोडकर तथा दयानंद सोप्ते के इस्तीफे के बाद 40 सदस्यीय विधानसभा में सदस्यों की संख्या अब घट कर 37 रह गई है। सोप्ते और शिरोडकर द्वारा भाजपा में शामिल होने के लिए इस्तीफा देने के बाद इस समय कांग्रेस के विधायकों की संख्या 16 से घट कर 14 हो गई है। भाजपा के विधायकों की संख्या 13 है। भाजपा को गोवा फारवर्ड पार्टी, एमजीपी के एक एक विधायक, एक निर्दलीय तथा राकांपा के एकमात्र विधायक का समर्थन हासिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत