न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP CM योगी आदित्यनाथ पर बरसे आजम खान, बोले - अगर आप ईद नहीं मनाओगे तो हमारी सेवईं कौन खाएगा

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Mar 2018 3:38:10

UP CM योगी आदित्यनाथ पर बरसे आजम खान, बोले - अगर आप ईद नहीं मनाओगे तो हमारी सेवईं कौन खाएगा

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा। उन्होंने इशारों- इशारों में योगी आदित्यनाथ को शैतान बताया है। उन्होंने योगी के खुद के हिंदू बताने और ईद नहीं मनाने वाले बयान पर कहा कि उनके यहां केवल शैतान ही ईद नहीं मनाते हैं। आजम खान बीएसपी के वरिष्ठ नेता लालजी वर्मा के बेटे विकास वर्मा के दाह संस्कार में यूपी के आंबेडकरनगर पहुंचे थे। उन्होंने विकास को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि नफरत के आधार पर सरकार बनाई तो जा सकती है लेकिन चलाई नहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि 'मैं मुसलमान हूं, लेकिन मैं इंसान हूं और मुझे इस पर गर्व है। योगी ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं और मैं ईद नहीं मनाता, तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अगर आप ईद नहीं मनाओगे तो हमारी सेवईं कौन खाएगा? और अगर ईद नहीं मनाएंगे तो गुझिया कौन खाएगा? हमें गुझिया नहीं खिलाएंगे आप। हमारी सेवईं नहीं खाएंगे आप तो ये कैसा हिंदुस्तान होगा?'

आजम खान ने इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'यह हो ही नहीं सकता और इसीलिए हमने यह कहा कि आप ईद इसलिए नहीं मनाते हैं क्योंकि हमारे यहां शैतान ईद नहीं मनाता। जिस दिन शैतान ईद मना लेगा उस दिन तो इस्लाम की बल्ले-बल्ले है। हमें उनका कुछ बुरा नहीं लगा। '

गौरतलब है कि रंगों का त्योहार होली मनाने योगी आदित्यनाथ मथुरा के बरसाना पहुंच गए थे। यहां उन्होंने कहा था कि हर व्यक्ति को अपनी आस्था प्रकट करने का अधिकार है और इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इससे पहले दीपावली मनाने के लिए योगी अयोध्या गए थे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह के दर्शन के बाद उन्होंने वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था।

यहां एक सवाल के जवाब में योगी ने कहा था, “मैं हिंदू हूं और मैं ईद नहीं मनाता। हर एक को अपनी आस्था प्रकट करने और धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है। वह अधिकार मुझे भी है।” योगी ने कहा कि पिछले 11 महीने में न किसी को ईद मनाने से रोका गया और न ही क्रिसमस मनाने से। सभी अपने तरीके से अपनी आस्था व्यक्त करते हैं। धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार सभी को है। योगी ने कहा था, दीपोत्सव अयोध्या में, होली बरसाना में, देव दीपावली काशी में, रामायण मेला चित्रकूट में और कुंभ प्रयागराज में ही होगा। हमें अपनी परंपरा और अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति है। इसके संरक्षण और संवर्धन का दायित्व हम सभी के ऊपर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत