न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक विधान परिषद के डिप्टी चेयरमैन ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

कर्नाटक विधान परिषद के उपसभापति एसएल धर्मेगौड़ा ने आत्महत्या कर ली। डेप्युटी स्पीकर एसएल धर्मेगौड़ा का क्षत विक्षत शव रेलवे ट्रक पर बरामद हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Dec 2020 9:56:34

कर्नाटक विधान परिषद के डिप्टी चेयरमैन ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

कर्नाटक विधान परिषद के उपसभापति एसएल धर्मेगौड़ा ने आत्महत्या कर ली। डेप्युटी स्पीकर एसएल धर्मेगौड़ा का क्षत विक्षत शव रेलवे ट्रक पर बरामद हुआ है। उनके पास से पुलिस को एक सुइसाइड नोट भी मिला है। धर्मेगौड़ा का शव चिकमंगलुरु में कादुर के नजदीक एक रेलवे ट्रैक के पास मिला। गौड़ा सोमवार देर रात अपने घर से सैंट्रो कार से निकले थे। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटे तो पुलिस और उनके स्टाफ ढूंढने निकल पड़ा। मंगलवार तड़के उनका शव बरामद हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेगौड़ा का शव बीती रात करीब दो बजे बरामद हुआ। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। धर्मेगौड़ा का अंतिम संस्कार चिकमगलुरु स्थित उनके पैतृक गांव सरपनहल्ली में होगा।

जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा ने कहा, 'राज्य विधान परिषद के उपसभापति और जेडीएस नेता एसएल धर्मेगौड़ा की आत्महत्या की खबर हैरान करने वाली है। वह काफी शांत और सभ्य नेता थे। इससे राज्य का नुकसान हुआ है।' अभी आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दुख प्रकट करते हुए कहा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार और प्रशंसकों को दुख सहने की शक्ति दे। ओम शांति।'

बता दें कि कुछ दिन पहले कर्नाटक विधान परिषद में कांग्रेस के नेताओं ने 64 वर्षीय गौड़ा के साथ बदसलूकी की थी और उन्हें कुर्सी से खींचकर उठा दिया था। कांग्रेस सदस्यों का आरोप था कि वह गैरकानूनी तरीके से सत्र की अध्यक्षता करने की कोशिश कर रहे थे। कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा के साथ मिलकर उच्च सदन अध्यक्ष प्रताप चंद्र शेट्टी को बाहर कर दिया है।

धर्मेगौड़ा की मौत से कर्नाटक की राजनीति में कुछ तूफान आने की संभावना है। जिससे कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया जा सकता है। उनके भाई एसएल भोजे गौड़ा भी एमएलसी और कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के करीबी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?