न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली हिंसा: पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 दिनों से फरार ताहिर हुसैन, कहा - मैं कसूरवार नहीं, निष्पक्ष जांच हो

दिल्ली हिंसा के तीन मामलों में आम आदमी पार्टी (AAP) से निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Mar 2020 2:40:44

दिल्ली हिंसा: पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 दिनों से फरार ताहिर हुसैन, कहा - मैं कसूरवार नहीं, निष्पक्ष जांच हो

दिल्ली हिंसा के तीन मामलों में आम आदमी पार्टी (AAP) से निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। ताहिर ने राउज एवेन्यू कोर्ट में खुद को कानून के हवाले किया। वह पिछले 10 दिनों से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को चकमा दे रहा था। दिल्ली पुलिस अब उसे कोर्ट के समक्ष पेश करेगी और उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इससे पहले ताहिर ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह निर्दोष हैं और वह नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार हैं। ताहिर ने कहा कि वह इस मामले में बेगुनाह हैं। मैं नार्कों टेस्ट के लिए भी तैयार हूं। इतने दिन कहां थे पर ताहिर ने कहा कि दिल्ली और आसपास ही वह छिपे थे। वकील से सलाह लेने के बाद वह सरेंडर करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि घर में जबरन लोग घुस आए थे। ताहिर ने कहा कि इतने दिनों तक उनका परिवार के साथ किसी भी तरह का संपर्क नहीं था। उन्हें अपने परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ताहिर ने कहा कि मुझे देश के कानून पर भरोसा है। मैं निर्दोष साबित होऊंगा, यह मुझे पूरा यकीन है।

अंकित की हत्या में मेरा हाथ नहीं

टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ताहिर ने खुद को बेगुनाह बताया। उन्होंने बताया कि मुझ पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। ताहिर हुसैन ने कहा कि मैं वहां 1997 से रह रहा हूं। मैं वर्तमान स्थिति के लिए कसूरवार नहीं हूं। मैं खुद अपनी जान की भीख मांगी है। पुलिस को 5 से 6 बार फोन किया। हमारी पार्टी के तीनों नेताओं ने डीसीपी से भी बात कराई थी। मैं खुद पुलिस के आला-अधिकारी के साथ घर से निकल गया था। उसके बाद जो भी वारदात हुई, वह 25 तारीख को हुई है। अंकित की हत्या पर उन्होंने कहा, ' जांच के बाद ही उनकी मौत का कारण पता चलेगा। मैं खुद उसकी मौत से बहुत दुखी हूं। मैं उस वक्त वहां पर नहीं था। मेरे परिवार का भी कोई वहां नहीं था। मैं 24 तारीख को ही पुलिस को घर सौंपकर चला गया था। यह पूरी वारदात 25 तारीख को हुई।'

बता दें कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हिंसा के दौरान ताहिर के घर का एक विडियो सामने आया था। इसमें उनकी छत से पेट्रोल बम फेंके जा रहे, पत्थरबाजी हो रही थी। बाद में पुलिस को उनके घर से भारी मात्रा में पत्थर, पेट्रोल बम और गुलेल बरामद की गई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका