न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के इतिहास में आज रहा सबसे गरम दिन, पारा 48 डिग्री के पार

दिल्ली के इतिहास में सोमवार को पहली बार तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बता दें कि जून में दिल्ली में पहले कभी इतना तापमान दर्ज नहीं किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 June 2019 7:24:45

दिल्ली के इतिहास में आज रहा सबसे गरम दिन, पारा 48 डिग्री के पार

दिल्ली के इतिहास में सोमवार को पहली बार तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बता दें कि जून में दिल्ली में पहले कभी इतना तापमान दर्ज नहीं किया गया है। दिल्ली के पालम इलाके में यह तापमान दर्ज किया गया है। मौमस विभाग के मुताबिक ये बहुत कम होता है जब दिल्ली में पारा 48 डिग्री तक पहुंचता है। रविवार को राजधानी में पारा 47.8 रहा था। दिल्ली के ही सफदरजंग में तापमान 45.6 डिग्री पर पहुंच गया। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह गर्मी का असर रहा और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसमविदों ने आसमान साफ रहने का अनुमान जताया था और कहा था कि अगले दो दिनों तक लू से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

भीषण गर्मी की मार पूरा देश झेल रहा है। कई राज्यों में पीने के पानी की कमी हो गई है। जलाशय सूख चुके हैं और बूंद-बूंद के लिए लोगों को कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।इससे पहले पालम इलाके में गर्मी ने यह आंकड़ा 9 जून 2014 को छुआ था। इस दिन दिल्ली का तापमान 47.8 डिग्री रहा था।

दिल्ली के अलावा उत्तर भारतीय राज्यों में राजस्थान में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकते हैं। मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी तापमान की स्थिति यही रह सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

राजस्थान के गंगानगर में तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अनुमान के मुताबिक उत्तरी-पूर्वी भारत में मंगलवार तक मानसून दस्तक दे सकता है। यहां मानसून की वजह से मौसम ठीक हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर