न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर किन्नर कर रहे हैं अश्लील हरकत, निर्वस्त्र होने का वीडियो वायरल

इस ब्रिज पर सेल्फी लेने की होड़ जहां चर्चित हुई है वहीं अब ब्रिज पर किन्नरों की अश्लील हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Nov 2018 9:20:36

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर किन्नर कर रहे हैं अश्लील हरकत, निर्वस्त्र होने का वीडियो वायरल

हाल ही में जनता के लिए खोले गया दिल्ली का सिग्नेचर ब्रिज निर्माण में भारी लेटलतीफी के कारण जहां चर्चा में रहा वही अब उद्घाटन के बाद यह कुछ अलग ही कारणों से एक बार फिर चर्चित हो रहा है। इस ब्रिज पर सेल्फी लेने की होड़ जहां चर्चित हुई है वहीं अब ब्रिज पर किन्नरों की अश्लील हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कई किन्नर अश्लील हरकतें कर रहे हैं और गाली दे रहे हैं। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने का प्रकरण दर्ज किया है।

इस मामले में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों समेत स्थानीय पुलिस अधिकारियों से पूछा गया, मगर सभी ने जानकारी होने से इंकार किया। अश्लील हरकत वाला यह वीडियो कई दिन पुराना बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी किन्नर दुपहिया वाहनों पर सवार होकर सिग्नेचर ब्रिज पर पहुंचे। पहले तो किन्नरों ने वहां सेल्फी ली और उसके बाद कपड़े उतारकर अश्लील ड्रामा किया। वीडियो में वह गाली देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

एक किन्नर निर्वस्त्र होकर दूसरे किन्नर से लिपटकर अश्लील हरकतें करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान सिग्नेचर ब्रिज से गुजरने वाले लोग वहां रुककर किन्नरों के अश्लील ड्रामे को देखते रहे। खास बात ये है कि सिग्नेचर ब्रिज पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी व पीसीआर वैन तैनात रहती है।

इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने कोई कदम नहीं उठाया। स्थानीय न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अश्लील ड्रामे की कोई जानकारी नहीं है। अश्लील ड्रामे के दौरान सिग्नेचर ब्रिज पर काफी देर तक जाम भी लग गया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अफसर ने बुधवार को कहा, ‘‘ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।''उन्होंने बताया कि पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। इससे पहले कुछ आरोप लगाया गया था कि पुल पर पुलिस की मौजूदगी पर्याप्त नहीं है। घटना के कथित वीडियो में दिख रहा है कि किन्नर सिग्नेचर ब्रिज पर अपने कपड़े उतार रहे हैं और डांस कर रहे हैं। वहीं राहगीर उन्हें देख रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि पुलिस कथित घटना की सटीक तारीख का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन