न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी करेंगे नई मेट्रो मेजेंटा लाइन का उद्धघाटन, केजरीवाल को निमंत्रण नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दिल्ली मेट्रो की नवनिर्मित मेजेंटा लाइन का उद्धघाटन करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Dec 2017 6:13:21

दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी करेंगे नई मेट्रो मेजेंटा लाइन का उद्धघाटन, केजरीवाल को निमंत्रण नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दिल्ली मेट्रो की नवनिर्मित मेजेंटा लाइन का उद्धघाटन करेंगे। यह लाइन नोएडा के बॉटनिकल गार्डन को दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी मंदिर से जोड़ेगी। सरकार ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। मोदी, बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर उद्धघाटन के मौके पर एक आमसभा को भी संबोधित करेंगे।

मेट्रो के बढ़े किराए पर केंद्र और दिल्ली मेट्रो के साथ तकरार के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय ने कहा है कि उसे उद्घाटन समारोह का निमंत्रण प्राप्त नहीं हुआ है।

दिल्ली सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया, "हमें कार्यक्रम की कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। हमारी प्रथम प्राथमिकता यात्रियों के लिए सुरक्षित मेट्रो और किराए की उचित दर है। और बात अगर उद्धघाटन की है तो हमें कोई निमंत्रण नहीं मिला है। यह सवाल डीएमआरसी और शहरी विकास मंत्रालय से पूछे जाने चाहिए।"

किराया वृद्धि प्रस्ताव समिति के हितधारकों में से एक दिल्ली सरकार ने किराया बढ़ाने का विरोध किया था और मेट्रो संचालन में आने वाली लागत का आधा हिस्सा भुगतान करने की पेशकश की थी।

एक बयान में कहा गया है, "2017 में प्रधानमंत्री द्वारा मेट्रो लाइन का यह तीसरा उद्धघाटन है। उन्होंने इस साल जून में कोच्चि मेट्रो और नवंबर में हैदराबाद मेट्रो को राष्ट्र को समर्पित किया था। दोनों मौके पर प्रधानमंत्री ने आमसभा को संबोधित करने वाले स्थान पर पहुंचने से पहले नई लाइन पर एक कम दूरी की यात्रा की थी।"

बॉटनिकल गार्डन से कालकाजी खंड की लाइन पर नौ स्टेशन हैं। कालका मंदिर को छोड़ सभी स्टेशन एलीवेटेड हैं।

कालकाजी से बॉटनिकल गार्डन आने वाले यात्री अपनी यात्रा के मौजूदा 52 मिनट के समय को अब मात्र 19 मिनट में पूरा कर सकते हैं। दरअसल यात्रियों को बॉटनिकल गार्डन जाने के लिए पहले मंडी हाउस से ब्लू लाइन पकड़नी पड़ती थी, लेकिन अब मेजेंटा लाइन का इस्तेमाल कर वे कम समय में अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं।

इस लाइन पर निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद यह बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट तक चलेगी।

यह दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर पहली लाइन होगी, जहां चालक-रहित गाड़ियां एक उन्नत स्वचालन के साथ पेश की जाएंगी। इससे स्टेशनों पर पहुंचने वाली ट्रेनों की आवृत्ति 90 सेकंड तक कम हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत