न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नशे में था बाइक सवार, पुलिस ने काटा चालान, गुस्साए शख्स ने बीच सड़क पर लगाई आग

देश में नए मोटर व्हीकल संशोधन अधिनियम (Motor vehicle Act) पास होने के बाद यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है जिसकी वजह से लोगों में गुस्सा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Sep 2019 10:22:11

नशे में था बाइक सवार, पुलिस ने काटा चालान, गुस्साए शख्स ने बीच सड़क पर लगाई आग

देश में नए मोटर व्हीकल संशोधन अधिनियम (Motor vehicle Act) पास होने के बाद यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है जिसकी वजह से लोगों में गुस्सा है। 1 सितंबर से इस एक्ट के लागू होने के बाद पिछले 5 दिनों में कई भारी-भरकम चालान काटे जाने की खबरे आ रही है। एक सितंबर से नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने पहले दिन ही करीब 3900 चालान काटे थे। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक 557 चालान नशे में गाड़ी चलाने के लिए, 207 रेड लाइट जंप करने के लिए, 195 सीट बेल्ट न लगाने के लिए, 336 हेलमेट न पहनने के लिए, 42 ओवरस्पीडिंग के लिए और 28 चालान बाइक पर तीन सवारी बैठाने के लिए चालान काटे गए। वही दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना हुई जब ट्रैफिक पुलिस नशे में ड्राइव करने वालों की पहचान करने के लिए सभी गाड़ियों को रोककर चेकिंग अभियान चला रहे थे, उसी दौरान एक बाइक सवार शराब के नशे में पकड़ा गया। नशे में पकड़े जाने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने उसका चालान काट दिया। ट्रैफिक पुलिस की ओर से चालान काटे जाने से राकेश नाम का बाइक सवार बेहद खफा हो गया और गुस्से में आकर उसने अपनी ही बाइक में ही आग लगा दी।

बाइक सवार की इस हरकत से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ फायर डिपार्टमेंट को भी इस बात की खबर दी गई, लेकिन बाइक पर लगी आग पर जब तक काबू पाया जाता बाइक जलकर खाक हो चुकी थी।

पुलिस ने राकेश के खिलाफ आईपीसी 453 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शराब के नशे में लग रहा है, फिलहाल उसका मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है।

नए नियम के बाद ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शराब पीकर ऑटो चलाने पर चालक और मालिक पर 47,500 रुपये का जुर्माना लगाया दिया गया। बताया जा रहा है कि ऑटो को मालिक ने इस सेकेंड हैंड ऑटो को 26,500 रुपये में खरीदा था। इससे पहले गुरुग्राम पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर एक स्कूटी का 23 हजार का चालान काटा था। जबकि उस स्कूटी की कीमत सिर्फ 15000 बताई जा रही है। गुरुग्राम पुलिस ने ही एक ट्रैक्टर का 59 हजार रुपये का चालान काट दिया था। देश में ऐसे ही कई मामले सामने आ रहे है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर