न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / मरकज के 250 जमाती अब बचा रहे लोगों की जान, ठीक होकर डोनेट कर रहे प्लाज्मा

दिल्ली में जिन जमातियों पर कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलाने का इल्जाम लगाया जा रहा था आज वहीं ठीक होकर लोगों की मदद कर रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Apr 2020 1:06:38

दिल्ली / मरकज के 250 जमाती अब बचा रहे लोगों की जान, ठीक होकर डोनेट कर रहे प्लाज्मा

दिल्ली में जिन जमातियों पर कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलाने का इल्जाम लगाया जा रहा था आज वहीं ठीक होकर लोगों की मदद कर रहे है। ये लोग प्लाज्मा डोनेट कर रहे हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में जमातियों से जुड़े 1000 से अधिक कोरोना वायरस पॉजिटिव केस मिले थे। इनमें से करीब 250 जमाती ठीक हो गये हैं। अब यह जमाती बड़ी संख्या में प्लाज्मा डोनेट कर रहे हैं। ठीक हुए इन मरीजों का दो बार कोरोना टेस्ट हो चुका है और इन दोनों ही टेस्ट में ये लोग नेगेटिव पाये गये हैं जिसके बाद ये सभी जमाती अब प्लाज्मा डोनेट कर रहे हैं। जमातियों के प्लाज्मा डोनेट करने को लेकर ट्विटर पर भी खूब चर्चा हो रही है। ट्विटर पर #TabligiHeroes और #तब्लीगी_जमात_पर_गर्व_है लगातार ट्रेंड कर रहा है। लोग जमातियों के प्लाज्मा डोनेट करने की खबरें शेयर कर रहे हैं और उन्हें हीरो बता रहे हैं।

इससे पहले रविवार को दिल्ली के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान ने एक वीडियो ट्वीट किया था। इस वीडियो में क्वारनटीन सेंटर में मौजूद जमातियों के साथ एक डॉक्टर नजर आ रहे हैं जो जमातियों को समझा रहे हैं कि आपके प्लाज्मा से लोगों की जान बच जायेगी तो क्या आप इसके लिये तैयार हैं। तमाम जमाती डॉक्टर की इस अपील पर हां कह रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुये अमानतुल्लाह खान ने लिखा है कि ये वो जमात के लोग हैं जिनको कोरोना पॉजिटिव था, अब कोरोना नेगेटिव हो गया है और दिल्ली के क्वारनटीन सेंटर में मौजूद हैं, दूसरे मरीजों के लिये खून दे रहे हैं। वीडियो में डॉक्टर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील का भी जिक्र कर रहे हैं।

केजरीवाल ने प्लाज्मा डोनेट का महत्व बताया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को फिर एक बार प्लाज्मा डोनेट का महत्व बताया। इसके साथ ही उन्होंने आपसी सौहार्द बनाने की बात कहते हुये ये भी कहा कि हिंदू का प्लाज्मा मुस्लिम और मुस्लिम का प्लाज्मा हिंदू की जान बचा सकता है। केजरीवाल ने कहा, 'लोगों के मन में जज़्बा है कि कैसे दूसरे की जान बचा सकते हैं। हो सकता है कि मुसलमान का प्लाज्मा हिंदू के काम आए और हिंदू का प्लाज्मा मुसलमान के काम आ जाए। भगवान ने तो फर्क नहीं किया। हम लोगों ने आपस में दीवारें क्यों पैदा की हैं।'

jamaat,jamat,tablighi jamaat,jamati plasma donate,jamaati donate plasma,jamati corona test negative,delhi jamati plasma,kejriwal,coronavirus,coronavirus news,news,news in hindi

कैसे होता है प्लाज्मा थेरेपी से इलाज

जब कोई शख्स कोरोना पॉजिटिव हो जाता है तो ठीक होने के बाद उसके ब्लड में प्रतिरोधक क्षमता यानी एंटीबॉडी आ जाती हैं। दरअसल संक्रमण से ठीक हुए व्यक्ति के शरीर में उस वायरस के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता बन जाती है और 3 हफ्ते बाद उसे प्लाज्मा के रूप में किसी संक्रमित व्यक्ति को दिया जा सकता है ताकि उसके शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने लगे। प्लाज्मा संक्रमण से ठीक हुए व्यक्ति के खून से अलग कर निकाला जाता है। एक बार में एक संक्रमण से ठीक हुए व्यक्ति के शरीर से 400ml प्लाज्मा निकाला जा सकता है। इस 400ml प्लाज्मा को दो संक्रमित मरीजों को दिया जा सकता है। दिल्ली में ये थेरेपी शुरू हो चुकी है, जिससे मरीजों को फायदा मिला है। जबकि बाकी राज्य भी ICMR की इजाजत के साथ ही इस थेरेपी का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ