न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: चुनाव आयोग की बड़ी लापरवाही, कचरे से मिले सैकड़ों वोटर कार्ड

वोटर कार्ड मिलने के बाद स्थानीय लोग जहां चुनाव आयोग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं वहीं, बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने एक दूसरे पर साचिश रचने के आरोप लगाए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Apr 2019 9:37:22

दिल्ली: चुनाव आयोग की बड़ी लापरवाही, कचरे से मिले सैकड़ों वोटर कार्ड

वोटिंग से पहले राजधानी दिल्ली में कचरे से सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड मिलने का मामला सामने आया है। वोटर कार्ड मिलने के बाद स्थानीय लोग जहां चुनाव आयोग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं वहीं, बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने एक दूसरे पर साचिश रचने के आरोप लगाए हैं। घटना साउथ ईस्ट दिल्ली में बदरपुर के मोरलबन्द इलाके की है। कचरे के ढेर से मिले ये वोटर आईडी कार्ड सरकारी अधिकारियों की बड़ी लापरवाही का नतीजा है। दरअसल बदरपुर इलाके में शाम को कुछ बच्चे इन वोटर आईडी कार्ड के साथ खेल रहे थे, जब लोगों ने बच्चों के हाथों में वोटर आईडी कार्ड देखे तो लोगों में हड़कंप मच गया और लोग अपने वोटर आईडी कार्ड देखने के लिए मौके पर पहुंच गए। लोगों का कहना है कि उनके पास डिलिवरी का मैसेज तक आया हुआ है, लेकिन उनके वोटरकार्ड घर पहुंचने के बजाय कूड़े में पड़े हुए हैं।

बता दें कि चुनाव से ठीक पहले इन वोटर आईडी कार्ड को लोगों के घरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की थी, लेकिन इस तरह कूड़े के ढेर में वोटर कार्ड मिलने से चुनाव आयोग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

आम आदमी पार्टी के विधायक नारायण दत्त शर्मा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सारा बीजेपी का किया धरा है और जितने भी वोटर आईडी कार्ड फेंके हुए मिले हैं, सब बीजेपी और इलेक्शन कमिशन की नाकामी है। आप विधायक ने कहा कि जब कार्ड लोगों तक पहुंचेगा ही नहीं तो लोग वोट नहीं कर पाएंगे और बीजेपी आसानी से जीत जाएगी। इसीलिए लोगों के कार्ड उन तक पहुंचाने के बजाय फेंके जा रहे हैं।

वही बीजेपी के सिटिंग एमपी रमेश विधूड़ी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और वोटर कार्ड को लोगों में बांटने का काम प्रदेश सरकार का है तो ऐसे में बीजेपी या चुनाव आय़ोग पर आरोप लगाना आम आदमी पार्टी की पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए ऐसा कर रही है। केजरीवाल हमेशा से राइट टू रिकॉल के पक्षधर रहे हैं और जब लगातार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार हो रही है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और नए सिरे से विधानसभा के चुनाव करवाने चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत