न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

JEE-NEET परीक्षा टालने के लिए सड़क पर उतरी NSUI, छात्रों का ब्लैक डे कल

कोरोना काल में जेईई और नीट परीक्षा (JEE and NEET Exam) को टाले जाने को लेकर विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Aug 2020 1:48:15

JEE-NEET परीक्षा टालने के लिए सड़क पर उतरी NSUI,  छात्रों का ब्लैक डे कल

कोरोना काल में जेईई और नीट परीक्षा (JEE and NEET Exam) को टाले जाने को लेकर विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कुछ छात्रों ने घर पर रहकर ही इसका विरोध करने का फैसला किया है। वहीं, परीक्षा को टालने के लिए कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। दिल्ली स्थित शास्त्री भवन के बाहर एनएसयूआई के कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। दरअसल, मोदी सरकार इन दोनों परीक्षाओं को तय समय पर कराने की जिद पर अड़ी है। गौरतलब है कि जीएसटी, NEET और JEE परीक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है। इस वर्चुअल मीटिंग में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे भी शामिल है।

छात्रों का ब्लैक डे कल

27 अगस्त को छात्र सुबह 8 बजे से घर से ही परीक्षा करवाए जाने का विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान छात्र घर से ही काले झंडे दिखाएंगे, हाथों और माथे पर काले पट्टे पहनेंगे, काले मास्क पहनेंगे और अपनी प्रोफाइल पिक्चर को भी काला करेंगे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को पुष्टि की कि NEET और JEE परीक्षा स्थगित नहीं की जाएगी और निर्धारित समय पर होगी। एनटीए अधिकारियों ने कहा कि JEE और NEET परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएंगी। JEE की परीक्षा 1 से 6 सितंबर तक होगी, तो वहीं NEET की परीक्षा 13 सितंबर को होगी।

इस बीच शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एक इंटरव्यू में कहा, 'हमारे लिए छात्रों की सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। छात्रों को ट्रैवल में किसी भी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए NTA ने ऑप्शनल परीक्षा केंद्र दिए हैं। हमने ऐसी व्यवस्था की है कि हर केंद्र पर लगभग 100 से 150 छात्र होंगे।'

सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई थी याचिका

बता दें कि परीक्षा करवाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी। इस याचिका में छात्रों के स्वास्थ्य का हवाला दिया गया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा करवाने का आदेश दिया। इसके बाद से लगभग यह बात तय हो गई थी कि जेईई और नीट की परीक्षा करवाई जाएगी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी विरोध नहीं थमा और ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा कि केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील करनी चाहिए ताकि छात्रों को मानसिक दबाव से निकाला जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका