न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

10वीं गणित की दोबारा परीक्षा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का सीबीएसई से जवाब-तलब

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई से 10वीं की गणित की दोबारा परीक्षा को लेकर जवाब-तलब किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Apr 2018 11:24:55

10वीं गणित की दोबारा परीक्षा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का सीबीएसई से जवाब-तलब

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई से 10वीं की गणित की दोबारा परीक्षा को लेकर जवाब-तलब किया है। कोर्ट ने बोर्ड से पूछा है कि अगर वो 10वीं की गणित विषय की परीक्षा दोबारा करवाना चाहते हैं तो वो कोर्ट में अपनी योजना के बारे में जानकारी दें।

सीबीएसई बोर्ड पेपर लीक मामले की सुनवाई कर रही कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर की पीठ प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच अदालत की निगरानी में कराने की मांग वाली याचिका की सुनवाई कर रही थी। पीठ ने मामले में केंद्र सरकार, सीबीएसई और पुलिस से जवाब मांगते हुए जांच की प्रगति रिपोर्ट भी पेश करने को कहा है।

इससे पहले सीबीएसई ने हाईकोर्ट को बताया कि 10वीं कक्षा की गणित विषय की दोबारा परीक्षा करवाने पर अभी फैसला नहीं किया गया है। बोर्डअभी यह आकलन कर रहा है कि पर्चा पूरे देश में लीक हुआ था या सिर्फ दिल्ली और हरियाणा में। इसके बाद हाईकोर्ट ने सीबीएसई से 10वीं की गणित की परीक्षा दोबारा कराने के बारे में 16 अप्रैल तक पक्ष रखने को कहा। पीठ ने अगली सुनवाई से पहले सभी पक्षों को जवाब देने को कहा है।

वही सीबीएसई ने यह भी बताया है कि 30 मार्च से सोशल मीडिया पर सीबीएसई के नाम पर एक पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें दसवीं कक्षा की गणित की परीक्षा 30 अप्रैल को कराने की बात की जा रही है। वहीं बोर्ड कुछ ही देर में 10वीं के पेपर को लेकर एक बड़ा ऐलान भी करने वाला है। माना जा रहा है कि इसमें 10वीं के गणित के पेपर की असली तारीख की घोषणा की जा सकती है।

इससे पहले बोर्ड ने उस पत्र को झूठा करार दिया है जिसमें परीक्षा की तारीख 30 अप्रैल को कराने की बात है। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि ऐसी फर्जी सूचनाओं पर यकीन न करें। बोर्ड की ओर से अभी तक दसवीं की गणित की परीक्षा कराए जाने को लेकर कोई तिथि तय नहीं की गई है। तिथि तय होने पर बोर्ड की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की जाएगी।

अंक देने में उदारता बरते बोर्ड :

गैर सरकारी संगठन सोशल ज्यूरिस्ट के अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने सोमवार को कोर्ट से इस मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की है। याचिका मे कहा गया है कि 10वीं कक्षा के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र विषय की दोबारा परीक्षा होने पर सीबीएसई छात्रों को अंक देने में उदारता बरते।

अप्रैल में ही हो परीक्षा :


याचिका में 10वीं कक्षा के गणित विषय की दोबारा से परीक्षा अप्रैल माह में ही कराने की मांग की गई है। कहा गया कि बोर्ड ने 30 मार्च को कहा है कि जरूरत पड़ी तो दिल्ली और एनसीआर में 10वीं कक्षा के गणित की दोबारा से परीक्षा आयोजित करेंगे, जबकि पर्चा देश के अन्य राज्यों में भी लीक हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन