Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आधी रात को बिगड़ी अनशन पर बैठे AAP मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत,अस्पताल में भर्ती

पिछले 6 दिनों से दिल्ली के उप राज्यपाल के राजनिवास में अनशन पर बैठे मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत रविवार आधी रात को बिगाड़ गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Jun 2018 8:04:10

आधी रात को बिगड़ी अनशन पर बैठे AAP मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत,अस्पताल में भर्ती

पिछले 6 दिनों से दिल्ली के उप राज्यपाल के राजनिवास में अनशन पर बैठे मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत रविवार आधी रात को बिगाड़ गई। वह 11 जून से सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ राजनिवास में अनशन पर बैठे हैं। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें राजधानी के लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार उनका ब्लड प्रेशर और शुगर कम हुआ है। एलएनजेपी अस्पताल के डॉ. जेसी पासी के मुताबिक सत्येंद्र जैन फिलहाल ठीक हैं। सुबह से ही उनकी तबीयत खराब थी। उन्हें सिर दर्द और उल्टी हो रही थी। साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनका किटोन काफी कम हो गया था। उनकी हालत देख उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका सिर दर्द कम है।

अस्पताल पर आप कार्यकर्ता जुटने लगे है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’

केजरीवाल ने आईएएस अधिकारियों को अपने परिवार का हिस्सा बताते हुए आश्वस्त किया कि वह उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से कथित बदसलूकी को लेकर अधिकारियों और आप सरकार के बीच चार महीने से चल रहा गतिरोध खत्म करने को कहा। इससे कुछ घंटे पहले आईएएस अधिकारियों के संगठन ने अधिकारियों की सुरक्षा पर चिंता प्रकट करते हुए आप सरकार से कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए नौकरशाहों का इस्तेमाल नहीं किया जाए।

ट्विटर पर अपना बयान साझा करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'मुझे बताया गया कि आईएएस आफिसर्स एसोसिएशन ने प्रेस कांफ्रेंस में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता प्रकट की। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहूंगा कि मेरे पास जितने अधिकार हैं उसके साथ मैं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करूंगा। यह मेरा कर्तव्य है।'

आईएएस एसोसिएशन एजीएमयूटी (अरूणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र प्रशासित प्रदेश) के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद वे अगले कदम पर फैसला करने के लिए कल बैठक करेंगे। केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन, गोपाल राय के साथ सोमवार से उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में धरना पर बैठे हैं। वे मांग कर रहे हैं कि उपराज्यपाल आईएएस अधिकारियों को अपनी 'हड़ताल खत्म करने का निर्देश दें।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह और उनके मंत्री मांग पूरी होने तक बाहर नहीं निकलेंगे। केजरीवाल ने एक बयान में कहा है, 'अधिकारी मेरे परिवार का हिस्सा हैं। मैं उनसे आग्रह करना चाहूंगा कि चुनी हुई सरकार का बहिष्कार करना बंद कर वे अब काम पर लौट आएं और मंत्रियों की सभी बैठकों में हिस्सा लें, कॉल और मैसेज का जवाब दें और निरीक्षण के लिए उनके साथ रहें।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

UP News: अयोध्या-जनकपुर के बीच आज शुरू होगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, PM मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
UP News: अयोध्या-जनकपुर के बीच आज शुरू होगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, PM मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
मध्य प्रदेश: मोहन यादव कैबिनेट की आज अहम बैठक, 10 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट और ग्रामीण बिजली पर नजर
मध्य प्रदेश: मोहन यादव कैबिनेट की आज अहम बैठक, 10 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट और ग्रामीण बिजली पर नजर
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मध्य प्रदेश: भोपाल के सीलिंग मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, व्यापारियों और रहवासियों की नजर
मध्य प्रदेश: भोपाल के सीलिंग मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, व्यापारियों और रहवासियों की नजर
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी शुरू, 1 दिसंबर से आवेदन; 1700 से ज्यादा स्कूलों में दाखिले
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अयोध्या-वाराणसी और प्रयागराज में कम हो सकती है दृश्यता
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 23 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
सिर्फ पेट भरना नहीं, पोषण भी है जरूरी; डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ
सिर्फ पेट भरना नहीं, पोषण भी है जरूरी; डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा है खास धार्मिक अवसर, जानें स्नान, दान और दीपदान का महत्व
रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें क्यों जरूरी है वॉक
रोजाना 30 मिनट पैदल चलने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें क्यों जरूरी है वॉक
astrology