न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / पीने के शौकीन लोगों के लिए दिल्ली सरकार का नया फार्मूला, अब ऐसे मिलेगी शराब

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब की बिक्री के लिए एक ई-टोकन सिस्टम लॉन्च किया है। यह निर्णय शराब की दुकानों पर भीड़ को देखते हुए लिया गया है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। सरकार ने इसके लिए एक वेब लिंक जारी किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 May 2020 11:47:32

दिल्ली / पीने के शौकीन लोगों के लिए दिल्ली सरकार का नया फार्मूला, अब ऐसे मिलेगी शराब

लॉकडाउन के तीसरे फेज से जैसे ही दिल्ली में शराब की दुकानें खुली तो वहां लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। दिल्ली सरकार द्वारा शराब की दुकानें खोलने के फैसले का लोगों ने जमकर विरोध किया। दरअसल, दिल्ली के सभी जिले रेड जोन में हैं और यहां पर कोरोना केस 5 हजार से ज्यादा हो चुके हैं। ऐसे में लोगों का एक साथ दुकानों पर पहुंचना अब तक कोरोना को रोकने में की गई सारी मेहनत पर पानी फेर सकता है। ऐसे में अब दिल्ली सरकार ने ई-टोकन सिस्टम लॉन्च किया है, जिससे शराब की दुकानें भी खुली रहें और लोगों का हुजूम न लगे।

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब की बिक्री के लिए एक ई-टोकन सिस्टम लॉन्च किया है। यह निर्णय शराब की दुकानों पर भीड़ को देखते हुए लिया गया है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। सरकार ने इसके लिए एक वेब लिंक जारी किया है।

मोबाइल पर आएगा ई-कूपन

दिल्ली सरकार ने एक वेब लिंक https://www.qtoken.in जारी किया है। इस लिंक पर जाकर शराब खरीदने का इच्छुक कोई भी व्यक्ति अपनी जानकारी भरकर शराब खरीदने का समय ले सकता है। उसके मोबाइल पर ई-कूपन भेज दिया जाएगा। अगर आप शराब खरीदना चाहते हैं, तो इस वेब लिंक पर जाकर दुकान पर शराब खरीदने के लिए जाने का समय ले सकते हैं। आपको दुकान पर जाने के समय का एक ई-कूपन आपके मोबाइल पर भेजा जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि आप निर्धारित समय के बीच दुकान पर जाएंगे और आपको शराब खरीदने के लिए लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। वेब लिंक पर अपना नाम और मोबाइल नंबर के साथ अपने नजदीकी शॉप का पता भरना होगा।

लॉकडाउन में मिली रियायत के पहले ही दिन दिल्ली में शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं। कई जगहों पर उमड़ी भीड़ के कारण भगदड़ की स्थिति भी बन गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत भी दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या

कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष

एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ