न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली की हवा हुई 'बेहद खराब', दिल्ली सरकार की हरित और पटाखा-मुक्त दिवाली मनाने की अपील

दीवाली ( Diwali ) से ठीक पहले दिल्ली ( Delhi Pollution ) की हवा 'बेहद खराब' स्तर पर पहुंच गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Nov 2018 8:43:02

दिल्ली की हवा हुई 'बेहद खराब', दिल्ली सरकार की हरित और पटाखा-मुक्त दिवाली मनाने की अपील

दीवाली ( Diwali ) से ठीक पहले दिल्ली ( Delhi Pollution ) की हवा 'बेहद खराब' स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली के 25 इलाकों में हवा की गुणवत्ता 'काफी खराब' दर्ज की गई, जबकि आठ क्षेत्रों में यह 'खराब' रही। विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि इस दीवाली पर पिछले साल के मुकाबले 'कम प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे' जलाए जाने के बाद भी प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ सकता है। इसकी एक और वजह है कि आस-पास के राज्यों में पराली जलाए जाने वाले क्षेत्रों से लगातार हवा बहकर राजधानी की तरफ आ रही है। वही दिल्ली के बढ़ते प्रदुषण को देखते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरा हुसैन ने मंगलवार को दिल्लीवासियों से हरित, पटाखा-मुक्त दिवाली मनाने का आग्रह किया, क्योंकि शहर की हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' है। एक बयान में उन्होंने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और वायु प्रदूषण कम करने में सहयोग करने को कहा।

उन्होंने कहा, "साल 2018 में दिल्ली के निवासियों और सरकारी एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों के कारण बेहतर वायु गुणवत्ता वाले अधिक दिन देखने को मिले हैं। हालांकि, हमें दिवाली पर और उसके बाद भी अपने प्रयासों को सामूहिक रूप से जारी रखने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा, "मैं वायु प्रदूषण में योगदान देने वाले सभी संबंधित लोगों से इसे कम करने अपील करता हूं। पटाखा-मुक्त दिवाली का जश्न एक ऐसा ही कदम है, और मुझे आशा है कि दिल्ली के निवासी अपना सकारात्मक योगदान जारी रखेंगे।"

15-20 सिगरेट पीने बराबर है दिल्ली की हवा में एक दिन सांस लेना

पिछले तीन सप्ताह में दिल्ली की वायु गुणवत्ता काफी खराब हो गई है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को इस मौसम की सबसे खराब दर्ज की गई। शहर में प्रदूषण तय स्तर से आठ गुना ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि वायु प्रदूषण का लोगों की सेहत पर असर एक दिन में 15-20 सिगरेट पीने के बराबर है।

इस बीच प्रदूषण की निगरानी करने वाली संस्था सीपीसीबी ने दीवाली के बाद 8 से 10 नवंबर तक दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने की सिफारिश की है। सीपीसीबी के अधिकारी ने कहा कि इन वाहनों से होने वाले भारी प्रदूषण के मद्देनजर यह सिफारिश की गई है। सीपीसीबी ने लोगों से डीजल की निजी कारों के इस्तेमाल से परहेज की भी अपील की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन