दिल्ली में विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ ही दिन शेष हैं। वहीं, रविवार को कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बता दे, इससे पहले बीजेपी ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन और राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा की मौजूदगी में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया गया। इसमें कांग्रेस ने सरकार बनने पर दिल्ली में 'न्याय' योजना लागू करने का वादा किया है। इस योजना के तहत गरीबों को सालाना 72 हजार रुपये देने की बात कही गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली की जनता से 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त करने का वादा भी किया है। इसके अलावा सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा और ट्रांसजेंडर के लिए पेंशन योजना शुरू करने का भी वादा किया है।
Delhi: Delhi Congress president Subhash Chopra and party leaders Anand Sharma and Ajay Maken release the party's manifesto for upcoming Delhi Assembly elections. pic.twitter.com/cILe4MuWCq
— ANI (@ANI) February 2, 2020














