न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गलत साबित होंगे एग्जिट पोल के नतीजे, असली परिणाम कुछ और आएंगे : कांग्रेस

पीसी चाको ने एग्जिट पोल्स को गलत बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्वे के अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Feb 2020 2:45:58

गलत साबित होंगे एग्जिट पोल के नतीजे, असली परिणाम कुछ और आएंगे : कांग्रेस

एग्जिट पोल दिल्ली में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार वापसी का संकेत दे रहे है। अगर सही साबित हुए तो एक बार फिर केजरीवाल दिल्ली के सीएम होंगे। दिल्ली में लगातार 15 सालों तक राज करने वाली कांग्रेस पिछले बार की तरह ही इस बार भी दिल्ली में अपना खाता नहीं खोल पाएगी। कांग्रेस की स्थिति बद से बदतर होने की आशंका जताई गई है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रभारी पीसी चाको ने एग्जिट पोल्स को गलत बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्वे के अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन करेगी। असली परिणाम कुछ और आएंगे। चाको ने कहा कि उनकी नजर में एग्जिट पोल रिजल्ट्स सही नहीं हैं।

पीसी चाको ने कहा, 'सबकुछ परिणामों पर निर्भर करता है। एक बार रिजल्ट्स आ जाएं, फिर हम बातचीत करेंगे। मुझे लगता है कि सर्वे सही नहीं हैं। कांग्रेस सर्वे के पूर्वानुमानों से बेहतर करने जा रही है।'

बता दे, कांग्रेस को सिर्फ 5 पर्सेंट वोट मिलने जा रहा है। यह 2015 में उसे मिले वोट का आधा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 10 प्रतिशत वोट हासिल किए थे और उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। तब 70 सीटों में से एक पर भी कांग्रेस को जीत नसीब नहीं हुई थी। कुछ यही हाल इस बार भी होने की आशंका है। एक्जिट पोल्स की मानें तो दिल्ली में कांग्रेस का इस बार भी खाता नहीं खुलने वाला।

कांग्रेस के पारंपरिक वोटर रहे मुस्लिमों ने भी इस बार आप का रुख कर लिया। मुस्लिम मतदाताओं ने बीजेपी की हार सुनिश्चित करने के लिए रणनीति के तहत एकतरफा वोट किया। उसे डर था कि अगर कांग्रेस और आप के बीच वोट बंट गए तो बीजेपी को फायदा हो सकता है और वह सत्ता की कुर्सी तक पहुंच सकती है। ऐसे में कांग्रेस को पता था कि केवल आप ही है जो बीजेपी को रोक सकती है ऐसे में कांग्रेस ने चुनाव में ठीक से प्रचार तक नहीं किया। पार्टी की दिल्ली चुनाव से बेरुखी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने अपना घोषणा पत्र जारी करते वक्त भी ठीक से मीडिया मैनेजमेंट करने की जरूरत नहीं समझी।

pc chacko,delhi voting,delhi election exit polls,delhi elecion 2020,delhi election 2020 news,news

बहरहाल, एग्जिट पोल को नकारने में बीजेपी भी पीछे नहीं रही है। एग्जिट पोल के दावों को नकारते हुए सुनील यादव ने ऐलान किया है पार्टी की जीत हर हाल में होगी। सुनील यादव ने एक ट्वीट में कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और संगठन ने मुझपर भरोसा किया इसके लिए उनका आभार। केजरीवाल अपना चुनाव हारेंगे और नई दिल्ली में बीजेपी की जीत निश्चित है। अगर यह नहीं हो पाया तो मैं कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा। जीवनभर केवल संगठन का ही काम करुंगा। दिल्ली में बीजेपी भले ही एग्जिट पोल पिछड़ गई हो लेकिन पार्टी के बड़े नेताओं का दावा है कि बीजेपी ही सत्ता में वापसी करेगी। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मनोज तिवारी का दावा है दिल्ली में बीजेपी 48 सीटें हासिल करने वाली है। मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल के नतीजों को फेल बताया है। मनोज तिवारी ने एक ट्वीट के जरिए कहा है कि ये सभी एग्जिट पोल फेल होंगे, मेरा ये ट्वीट संभाल कर रखिएगा। बीजेपी दिल्ली में 48 सीट लेकर सरकार बनाएगी। ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना न ढूंढें।

बीजेपी प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने भी एग्जिट पोल के दावों को गलत बताया है। कपिल मिश्रा ने कहा है कि सभी एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित होने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर