न्यूज़
Budget 2026 Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / झमाझम बारिश से पानी में डूबी DTC की बस, सीढ़ी लगाकर निकाले गए यात्री

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाके में रविवार सुबह झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 July 2020 09:48:15

दिल्ली / झमाझम बारिश से पानी में डूबी DTC की बस, सीढ़ी लगाकर निकाले गए यात्री

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाके में रविवार सुबह झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। मूसलाधार बारिश से दिल्ली के मिंटो रोड इलाके में अंडरपास में पानी भर गया है। इस दौरान अंडरपास से गुजर रही डीटीसी की एक बस पानी में डूब गई है। पानी में डूबने के चलते बस में मौजूद सवारियां बस की छत पर चढ़ गईं। इन सवारियों को सीढ़ी लगाकर सुरक्षित निकाला गया।

दिल्ली में एक तरफ जहां बारिश ने गर्मी से राहत ही है तो वहीं, कई जगहों पर जलभराव से परेशानी भी हुई है। भारी बारिश के बाद जलभराव से कई जगहों पर जाम भी लगा है। बहरहाल, अभी भी आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ घंटों में अभी और बारिश हो सकती है। भारत के मौसम विभाग ने भी आज राष्ट्रीय राजधानी में गरज के साथ बारिश की छींटे पड़ने का अनुमान जताया था।

बता दें कि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया था कि दिल्ली में रविवार को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून उत्तर की ओर बढ़ेगा और अगले 3-4 दिनों तक स्थिर रहेगा। 19 से 21 जुलाई के बीच दिल्ली और आस-पास के राज्यों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मॉनसून उत्तर की ओर बढ़ना शुरू हो गया है। अगले दो दिनों में दिल्ली में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है। सफदरजंग वेधशाला ने जुलाई में अब तक 47.9 मिमी बारिश दर्ज की है, जो सामान्य के 109.4 मिमी से 56% कम है। पालम और लोधी रोड मौसम केन्द्रों ने भी जुलाई में 38 और 49% कम बारिश दर्ज की है।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को उमस भरा मौसम रहा था। शहर का एक बड़ा हिस्सा अभी भी वर्षा से वंचित है। भारतीय मौसम विभाग ने हालांकि अगले दो दिनों के दौरान शहर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान लगाया है। सफदरजंग वेधशाला ने शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। आर्द्रता का स्तर बढ़कर 89% हो गया। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून 27 जून की सामान्य तारीख से दो दिन पहले 25 जून को दिल्ली पहुंचा था। इस मौसम के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में सामान्य वर्षा होने का अनुमान जताया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की मौत की पुष्टि, कैलिफोर्निया में मिला शव; दूतावास ने जताया शोक, पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की तैयारी
रोजाना 2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
रोजाना 2 कच्ची लहसुन की कलियां चबाएं, ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में और शरीर को मिलेंगे कई फायदे
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
दिल्ली में पुराने वाहनों पर सख्ती, सड़क ही नहीं पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी होंगी जब्त, बिना नोटिस सीधे स्क्रैप कार्रवाई
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम: ₹1 लाख निवेश पर मिलेगा ₹44,995 का तय ब्याज, सुरक्षित रिटर्न के साथ सरकारी भरोसा
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?