न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना : दिल्ली के प्रमुख बाजारों में लगेगा लॉकडाउन, AAP सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

कोरोना वायरस संक्रमण के मामले और तेजी से बढ़े तो राजधानी दिल्ली के प्रमुख बाजारों को बंद किया जा सकता है। इस बाबत दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने एक प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Nov 2020 12:48:38

कोरोना : दिल्ली के प्रमुख बाजारों में लगेगा लॉकडाउन, AAP सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

दिल्ली में बीते दो दिनों से कोरोना की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। लेकिन खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कल रात जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में राजधानी में 3797 नए केस सामने आए। इतने ही समय में 99 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 4 लाख 89 हजार के पार पहुंच गई। जबकि मरने वालों का कुल आंकड़ा 7713 हो गया। दिल्ली में फिलहाल संक्रमण की दर 12.73% है। जबकि रिकवरी दर 90.22% हो चुकी है। वही दिल्ली में डेथ रेट अभी भी 1.58% बना हुआ है। अभी दिल्ली में कोविड-19 के 40,128 मरीज उपचाराधीन हैं। बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,89,202 हो गए हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण के मामले और तेजी से बढ़े तो राजधानी दिल्ली के प्रमुख बाजारों को बंद किया जा सकता है। इस बाबत दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने एक प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता में बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों पर लगाम नहीं लगी तो दिल्ली के प्रमुख बाजारों को कुछ समय के लिए बंद किया जा सकता है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि केंद्र सरकार को भेजे प्रस्ताव में कहा गया है कि जिन बाजारों में भीड़भाड़ अधिक है। इसके साथ ही शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा है।

दिल्ली सरकार ऐसे बाजारों में कुछ दिनों के लिए लॉकडाउन लगाना चाहती है। दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा है कि अगर किसी बाजार में लॉकडाउन लगाना पड़ता है तो इसकी इजाजत दिल्ली सरकार को दी जाए। अभी किसी राज्य सरकार के पास लॉकडाउन लगाने का अधिकार नहीं है।

गृह मंत्रालय का एक्शन प्लान

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खिलाफ गृह मंत्रालय ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। सरकार दिल्ली में डॉक्टरों की कमी को तत्काल पूरा करेगी। 75 डॉक्टर और 250 पैरामेडिकल स्टाफ दिल्ली लाए जाएंगे। इसमें SSB के 10 डॉक्टर और 55 पैरामेडिकल स्टाफ एयरलिफ्ट किए जाएंगे। आईटीबीपी के 15 डॉक्टर और 60 पैरामेडिकल स्टाफ को दिल्ली एयरलिफ्ट किया जाएगा जबकि बीएसएफ के 20 डॉक्टर और 60 पैरामेडिकल स्टाफ को दिल्ली एयरलिफ्ट किया जाएगा गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में बढ़ते कंटेन्मेंट जोन को देखते हुए अर्धसैनिक बलों के करीब 4000 जवानों की भी तैनाती का प्लान है।

पिछले 19 दिन में बढ़ गए 1317 कंटेनमेंट जोन

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बार फिर कोरोना की रोकथाम के लिए बनाए जा रहे कंटेनमेंट जोन की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय का मानना है कि कोरोना की रोकथाम के लिए कंटेनमेंट जोन की प्रक्रिया अधिक प्रभावी है। इससे पहले मंत्रालय ने 21 जून को माइक्रो स्तर पर कंटेनमेंट जोन बनाने की बात कही थी। उसके बाद से दिल्ली सरकार ने कंटेनमेंट जोन की संख्या तेजी से बढ़ाई है। अब फिर जिस तरह से दिल्ली में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। कंटेनमेंट (हॉट स्पॉट) जोन की संख्या भी उसी तरह से बढ़ रही है। दिल्ली में पिछले 19 दिन में 1317 कंटेनमेंट जोन बढ़ गए हैं।

बढ़ी कंटेनमेंट जोन की संख्या

आंकड़ों की बात करें तो कंटेनमेंट जोन की संख्या 28 अक्टूबर को 3113 थी वह बढ़कर अब 4430 हो गई है। यानी पिछले 19 दिनों में 1317 कंटेनमेंट जोन बढ़ गए हैं। 30 सितंबर को कंटेनमेंट जोन की संख्या 2615 थी। उस हिसाब से 28 अक्टूबर तक केवल 432 कंटेनमेंट जाेन बढ़े थे। मगर 28 अक्टूबर से एकाएक और तेजी से बढ़े हैं। आने वाले दिनों के लिए विशेषज्ञों ने प्रतिदिन 15000 कोरोना मरीज आने की आशंका जाहिर की है। इसके चलते सरकार को चिंता सता रही है कि कहीं ज्यादा लोग कोरोना से प्रभावित न हो जाएं इसलिए सरकार ने कंटेनमेंट जोन बढ़ाने पर जोर और बढ़ा दिया है। राजस्व विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट की बात करें तो दिल्ली में अभी तक कुल 9,333 जोन बने हैं। 21 जून के बाद 8,999 जोन बने हैं। अभी तक कुल 4,903 डी-कंटेंड हुए हैं। इस समय 4,430 कंटेनमेंट जोन हैं। यह संख्या 9 नवंबर को 3,878 थी। यानी पिछले आठ दिन में ही 552 कंटेनमेंट जोन बढ़ गए हैं।

दिल्ली में माइक्रो स्तर पर कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। इसमें एक या दो से तीन घरों को मिलाकर कंटेनमेंट जोन बनाया जाता है। जिससे कि ज्यादा आबादी प्रभावित न हो। रिपोर्ट के अनुसार अब तक सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन दक्षिण पश्चिमी जिले में 1542 और सबसे कम उत्तर पूर्वी जिले में 382 बने हैं।

देश में कोरोना से ठीक होने वालों की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। 48 राज्यों में रिकवरी रेट 95% से ज्यादा है। देश में पिछले 24 घंटे में 29 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 24 घंटे में ही करीब 450 लोगों ने दम तोड़ा है। अच्छी बात ये है कि 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। अबतक देश में करीब 88 लाख 75 हजार लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं। रिकवर होने वालों की कुल संख्या करीब 83 लाख है। देश में औसत रिकवरी रेट 93.39% पहुंच चुका है। दुनिया के टॉप-5 संक्रमित देशों में भारत का रिकवरी रेट सबसे अच्छा है। अमेरिका में 60.84%, ब्राजील में 90.22%, फ्रांस में 7.07% और रूस में अब तक 74.60% लोग ही ठीक हो पाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी