न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी पाकिस्तान से निपटने में असमर्थ, उनसे दिल्ली पुलिस को संभालने की उम्मीद कैसे की जा सकती है : CM केजरीवाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पाकिस्तान से निपटने में असमर्थ हैं तो उनसे दिल्ली पुलिस को संभालने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Mar 2019 8:26:20

PM मोदी पाकिस्तान से निपटने में असमर्थ, उनसे दिल्ली पुलिस को संभालने की उम्मीद कैसे की जा सकती है : CM केजरीवाल

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग कर रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बुराड़ी में विकास कार्यों के लिए आयोजित एक उद्घाटन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पाकिस्तान से निपटने में असमर्थ हैं तो उनसे दिल्ली पुलिस को संभालने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

केजरीवाल ने कहा कि यदि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल जाये तो पुलिस अधिकारी विधायकों और आम लोगों की बातें सुनेंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, 'मैंने प्रधानमंत्री से मुझे दिल्ली पुलिस का प्रभार देने के लिए कहा है लेकिन वह (प्रधानमंत्री) कहते हैं कि वह इसका ध्यान रखेंगे।'

उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए केन्द्र पर बाधाएं उत्पन्न करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार से मंजूरी पाने के लिए उन्हें कई चरणों में कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि दिल्ली के लोग 1.5 लाख करोड़ रुपये आयकर देते हैं और केन्द्र से केवल 325 करोड़ रुपये प्राप्त होते हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘‘पहले तो अंग्रेजों ने हमें लूटा और अब केन्द्र सरकार हमें लूट रही है।’’ उन्होंने मांग की कि कॉलेजों में दाखिले के लिए और नौकरियों में भी दिल्ली के लोगों को विशेष प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

एयर स्ट्राइक पर सियासी घमासान

भारतीय वायुसेना के द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहे हैं कि इस ऑपरेशन में मरने वाले आतंकियों की संख्या क्या थी? आतंकियों की संख्या को लेकर सियासी जंग चालू हो गई है। इन सब के बीच अमित शाह ने गुजरात के शहर अहमदाबाद में कहा कि एयर स्ट्राइक (Air Strike) में 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए। अमित शाह के इन दावों पर सवाल उठाते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा 'क्या अमित शाह के मुताबिक़ सेना झूठ बोल रही है? सेना ने साफ़ साफ़ कहा है कि कोई मरा या नहीं मरा या कितने मरे, ये नहीं कहा जा सकता। अपने चुनावी फ़ायदे के लिए क्या अमित शाह और भाजपा सेना को झूठा बोल रहे हैं? देश को सेना पर भरोसा है, क्या अमित शाह और भाजपा को सेना पर भरोसा नहीं?'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत