न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उपचुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम : बीजेपी को मिली हार पर विपक्ष ने कसा तंज

देश भर में हुए 4 लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनावों के शुरुआती रुझान के साथ ही सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 31 May 2018 4:54:20

उपचुनाव नतीजों पर सियासी संग्राम : बीजेपी को मिली हार पर विपक्ष ने कसा तंज

देश भर में हुए 4 लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनावों के शुरुआती रुझान के साथ ही सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कैराना में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा, वहीं नूरपुर में सपा प्रत्याशी नईम उल हसन ने बीजेपी प्रत्याशी अवनी सिंह को 5678 वोटों से हराकर जीत हासिल की। कैराना लोकसभा सीट पर तबस्सुम हसन ने करीब 50 हजार वोटों से जीत दर्ज की है।

दोनों सीटों पर भाजपा को झेलनी पड़ी हार


- कैराना में भाजपा सांसद हुकुम सिंह और नूरपुर में बीजेपी विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान के निधन के चलते ये सीटें खाली हुईं।
- भाजपा ने सहानुभूति वोट के एक्स फैक्टर का फायदा उठाने के लिए यहां से क्रमशः हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह और लोकेंद्र सिंह चौहान की पत्नी अवनी सिंह को मैदान में उतारा, लेकिन विपक्ष की एकता ने भाजपा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
- सपा, बसपा, कांग्रेस और आरएलडी के एक साथ आ जाने से कैराना लोकसभा सीट आरएलडी के खाते में गई तो वहीं नूरपुर विधानसभा सीट सपा ने कब्जा ली है।

विपक्षी दल का मोदी सरकार पर हमला

- इन नतीजों के साथ ही विपक्षी दल केंद्र की मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं।
- यूपी के कैराना में महागठबंधन की उम्मीदवार तबस्सुम हसन की जीत के बाद आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने कहा कि गन्ना जीता, दंगा हारा,जिन्ना हारा।
- इसके साथ बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी निशाना साधा।

यूपी के कैराना, महाराष्ट्र के पालघर, भंडारा-गोंदिया और नागालैंड संसदीय सीट पर मिलेजुले नतीजे सामने आए हैं। कैराना में गठबंधन उम्मीदवार को जीत मिली तो महाराष्ट्र की पालघर सीट बीजेपी के खाते में गई, वहीं भंडारा-गोंदिया पर एनसीपी ने कब्जा किया।

कैराना में मिली हार पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि कभी कभी ऐसे मौके आते हैं जब आपकी कड़ी मेहनत पर जाति और धर्म का कार्ड भारी पड़ जाता है। लेकिन जेडीयू के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने कहा कि हार के पीछ कहीं न कहीं तेल की बढ़ती कीमतों के साथ मोदी सरकार की नीतियां भी जिम्मेदार हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज के नतीजे दिखाते हैं की देश भर में मोदी सरकार के खिलाफ लोगों में बहुत ज्यादा गुस्सा है। अभी तक लोग पूछते थे विकल्प क्या है? अब लोग कह रहे हैं कि मोदी जी विकल्प नहीं हैं, पहले इन्हें हटाओ।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल