Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

DC vs RCB : जो भी जीता प्लेऑफ में उसकी जगह पक्की, हारने वाली टीम के पास भी होगा चांस

दोनों ही टीम ने 14 पॉइंट्स अर्जित किए हैं। पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु दूसरे स्थान पर तो दिल्ली तीसरे स्थान पर कायम है। दिल्ली ने लगातार 4 और बेंगलुरु ने 3 मैच हारे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 02 Nov 2020 11:00:35

DC vs RCB : जो भी जीता प्लेऑफ में उसकी जगह पक्की, हारने वाली टीम के पास भी होगा चांस

आईपीएल का 13वां सीजन अपने अंतिम चरण में आ चुका हैं जहां आज 55वां मुकाबला अबु धाबी में शाम 7:30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाना हैं। दोनों ही टीम ने 14 पॉइंट्स अर्जित किए हैं। पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु दूसरे स्थान पर तो दिल्ली तीसरे स्थान पर कायम है। दिल्ली ने लगातार 4 और बेंगलुरु ने 3 मैच हारे हैं। जो भी टीम आज मैच जीतती हैं प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर देगी. हारने वाली टीम को प्ले-ऑफ के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच 3 नवंबर को होने वाले मुकाबले के नतीजे का इंतजार करना होगा।

हारने वाली टीम के पास भी होगा चांस

इस मैच में हारने वाली टीम भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है लेकिन इसके लिये उसे अन्य टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। दिल्ली की टीम टूर्नामेंट के पहले चरण में सबसे दमदार नजर आ रही थी लेकिन इसके बाद उसका नाटकीय पतन हुआ। उसने अपनी आखिरी जीत दो सप्ताह पहले दर्ज की थी। उसके बल्लेबाज नहीं चल पा रहे हैं और गेंदबाजी भी पहले हाफ की तरह मारक नहीं दिख रही है।

पिछली बार दिल्ली ने बेंगलुरु को हराया था

सीजन में पिछली बार जब दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, तो दिल्ली ने बेंगलुरु को 59 रन से हराया था। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 196 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलुरु 9 विकेट पर 137 रन ही बना पाई थी।
दिल्ली की कमी ओपनिंग जोड़ी

दिल्ली की सबसे बड़ी कमजोरी अदद सलामी जोड़ी का अभाव है। पृथ्वी सॉव और अजिंक्य रहाणे ने शिखर धवन के साथ जोड़ी बनायी लेकिन किसी के भी प्रदर्शन में निरंतरता देखने को नहीं मिली। यहां तक कि धवन भी लगातार मैचों में शतक जड़ने के बाद पिछले तीन मैचों में नहीं चल पाये। इन मैचों में उन्होंने 0, 0, 6 रन बनाये।

कोहली-पडिक्कल बेंगलुरु के टॉप स्कोरर

अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली पहले और देवदत्त पडिक्कल दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने सीजन में अब तक 431 और पडिक्कन ने 422 रन बनाए हैं।

शिखर-श्रेयस दिल्ली के टॉप स्कोरर

दिल्ली के शिखर धवन ने सीजन में अब तक 471 रन बनाए हैं। वे अपनी टीम के लिए सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का नंबर आता है, जिन्होंने सीजन में अब तक 414 रन बनाए हैं।

रबाडा दिल्ली के टॉप विकेट टेकर

दिल्ली के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने दिल्ली के लिए सीजन में सबसे ज्यादा 23 विकेट लिए हैं। इसके बाद एनरिच नोर्तजे 16 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। टूर्नामेंट सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (23) पहले नंबर पर हैं। चहल के नाम सीजन में 20 विकेट

बेंगलुरु के स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने सीजन में अब तक 20 बल्लेबाजों को आउट किया है। टूर्नामेंट के टॉप-5 विकेट टेकर बॉलर्स में चहल एकमात्र स्पिनर हैं।

सीजन में दोनों टीमों ने सुपर ओवर खेला और जीता

सीजन में बेंगलुरु और दिल्ली दोनों ने 1-1 सुपर ओवर खेला और जीता है। दिल्ली ने किंग्स इलेवन पंजाब और बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को हराया था। दोनों ही सुपर ओवर दुबई में ही खेले गए थे।

दोनों टीमों के सबसे महंगे प्लेयर्स

आरसीबी में कप्तान विराट कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट

अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 23 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

दिल्ली अब तक फाइनल नहीं खेली, बेंगलुरु को भी खिताब का इंतजार

दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। वहीं, आरसीबी ने 2009 में अनिल कुंबले और 2011 में डेनियल विटोरी की कप्तानी में फाइनल खेला था। 2016 में विराट की कप्तानी में भी टीम फाइनल में पहुंची। लेकिन हर बार टीम को हार ही मिली।

आईपीएल में आरसीबी का सक्सेस रेट दिल्ली से बेहतर

लीग में आरसीबी का सक्सेस रेट (47.63%) दिल्ली (44.41%) से बेहतर है। बेंगलुरु ने अब तक कुल 194 मैच खेले हैं। 91 में उसे जीत मिली, जबकि 99 में उसे हार का सामना करना पड़ा। 4 मैच बेनतीजा रहे। वहीं, दिल्ली ने अब तक कुल 190 मैच खेले हैं। 84 में उसे जीत मिली और 104 में उसे हार का सामना करना पड़ा। 2 मैच बेनतीजा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका