न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विपक्ष के जाल में न फंसे और अपने ही मुद्दों पर डंटे रहें, जीत अवश्य होगी : पीएम मोदी

दो दिवसीय भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पहले दिन की बैठक संपन्न हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Sep 2018 7:21:15

विपक्ष के जाल में न फंसे और अपने ही मुद्दों पर डंटे रहें, जीत अवश्य होगी : पीएम मोदी

दो दिवसीय भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पहले दिन की बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक से पहले पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चुनावों में जीत के लिए पार्टी नेताओं को जीत का मंत्र दिया है। पीएम मोदी ने चुनावी राज्यों की रिपोर्टिंग के समय पार्टी नेताओं को विपक्ष के जाल में न फंसने की सलाह दी। उन्होंने बीजेपी नेताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि 'विपक्ष के जाल में न फंसे और अपने ही मुद्दों पर डंटे रहें। जीत अवश्य होगी।' पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं को जीत का स्पष्ट मंत्र दे दिया है कि उन्हें सिर्फ अपने ही मुद्दों पर डंटे रहना है और विपक्ष के झांसे में आने से बचना है।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव मोदी सरकार की उपलब्धियों के आधार पर लड़ा जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार भारत निर्माण के लिये जबकि कांग्रेस भारत को तोड़ने के लिये काम कर रही है। बैठक के दौरान अमित शाह ने महागठबंधन को झूठ पर आधारित गठबंधन बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि इसका सच देश की जनता तक ले जाएं। अमित शाह ने कहा ओडिशा और बंगाल में सरकार बनाने का संकल्प लें। एसएसी-एसटी एक्ट को लेकर हो रहे राजनीतिक उबाल पर बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि इस मुद्दे का 2019 के लोकसभा चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि "एससी/एसटी के मुद्दे को लेकर भ्रम पैदा करने की कोशिश की गई, लेकिन इससे 201 9 के चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।" उन्होंने कहा कि जो भी भ्रम फैलाया जा रहा है, इसका डटकर मुक़ाबला किया जाएगा। सरकार बीजेपी की ही बनेगी।

इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार के कार्यों को जनता तक ले जाएं। भाजपा अध्यक्ष ने अपने भाषण में केरल और देश के अन्य हिस्सों में आयी बाढ़ पर विस्तृत चर्चा की और सभी से राहत कार्यों में जुड़ें रहने की अपील की

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि, 'पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि जनता में कोई आक्रोश नहीं है। भाजपा ने बिना किसी संकोच के विश्वासमत के प्रस्ताव को स्वीकार किया और बड़े अंतर से विपक्ष को हराया। अमित शाह के अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद देश की राजनीति में जो रिक्तता आई है उसकी भरपाई करना मुश्किल है। पार्टी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अर्थव्यवस्था को लेकर 'पी चिदंबरम एंड कंपनी' द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को तथ्यों के आधार पर चुनौती दें।''

भाजपा अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था की स्थिति आज काफी बेहतर है तथा फ्रांस को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की आर्थिक समावेशीकरण की पहल के तहत योजनाओं का लाभ गरीब, ओबीसी, महिलाओं, युवाओं समेत समाज के सभी वर्गो को मिल रहा है।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिये पूरा जोर लगाने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी की बैठक में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, आने वाले लोकसभा चुनाव, रफ़ाल और पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतों पर विपक्ष के हमले जैसे तमाम मुद्दों का सामना करने के लिए इस बैठक में मंथन हो हो रहा है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री समेत सभी कार्यकारिणी सदस्य बैठक में मौजूद रहें और उम्मीद है कि आज पीएम मोदी भाषण देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत