न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली अनाज मंडी अग्निकांड: फैक्ट्री मालिक की तलाश, हिरासत में बिल्डिंग मालिक का भाई, केजरीवाल सरकार बोली- दोषियों को बख्‍शेंगे नहीं

अग्निकांड के शिकार हुए लोगों को एलएनजेपी, सफदरजंग, हिंदूराव और आरएमएल अस्पतालों में पहुंचाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Dec 2019 11:26:32

दिल्ली अनाज मंडी अग्निकांड: फैक्ट्री मालिक की तलाश, हिरासत में बिल्डिंग मालिक का भाई, केजरीवाल सरकार बोली- दोषियों को बख्‍शेंगे नहीं

दिल्ली के रानी झांसी रोड (Rani Jhansi Road) स्थित अनाज मंडी अग्निकांड 43 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए है। अग्निकांड के शिकार हुए लोगों को एलएनजेपी, सफदरजंग, हिंदूराव और आरएमएल अस्पतालों में पहुंचाया गया है। कहा जा रहा है कि इन अस्पतालों का बर्न वॉर्ड घटना के शिकार लोगों से भर चुका है। इनके इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों से भी डॉक्टरों को बुलाया गया है। एलएनजेपी, सफदरजंग समेत चार अस्पतालों में घायलों का इलाज चल रहा है।

वही, बिल्डिंग मालिक के भाई को हिरासत में ले लिया गया है। डीसीपी नार्थ के मुताबिक, 'बिल्डिंग का मालिक दिल्ली के सदर बाजार का रहने वाला है। पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक के भाई को हिरासत में ले लिया है। हालांकि फैक्ट्री के मालिक की तलाश में जारी है।' कहा जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।

fire broke in anaj mandi,delhi anaj mandi fire,delhi fire news,delhi fire news in hindi,news,news in hindi

आग की इस घटना में कई लोगों की मौत झुलसने से हुई तो वहीं कई लोगों ने धुएं में दम घुटने की वजह से दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे डेप्युटी चीफ फायर ऑफिसर ने बताया कि उन्हें जब आग लगने की जानकारी दी गई तो सिर्फ यह बताया गया था कि एक बिल्डिंग में आग लग गई है, यह नहीं बताया गया कि वहां लोग फंसे हैं। डेप्युटी फायर चीफ सुनील चौधरी ने बताया, '600 स्क्वैयर फीट के प्लॉट में आग लगी। यहां अंदर से बेहद अंधेरा है। यहां फैक्ट्री है जहां स्कूल बैग, बोतलें और कई अन्य सामान रखे गए थे।' उन्होंने कहा कि रिहाइशी इलाके में अवैध तरीके से फैक्ट्री चल रही थी। उन्होंने कहा कि जब दमकल टीम मौके पर पहुंचीं तो कमरों के अंदर से बचाओ-बचाओ की चीखें आ रही थीं। जब कमरों के दरवाजे खोले गए तो कुछ लोग अंदर से निकल सके। मारे जाने वाले लोगों में ज्यादातर बिहार के बेगुसराय, समस्तीपुर जैसे जिलों से हैं। वहीं, कुछ मृतक उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बताए जा रहे हैं।

इस घटना के बाद से इलाके में काफी हड़कंप मच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। घटना को लेकर फायर ऑफिसर का कहना है कि यह दिल्ली का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन है। दिल्ली फायर सर्विस के चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने बताया, 'कई लोगों का रेस्क्यू किया गया है। ज्यादातार लोग दम घुटने की वजह से प्रभावित हुए। मेरी जानकारी में ये दिल्ली का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन है।'

चीफ फायर ऑफिसर के मुताबिक, 50 से ज्यादा लोगों को निकाला जा चुका है, उनमें से ज्यादातर लोगों की जान बच जाएगी। हालांकि, जिन्हें निकालने में देर हो गई, उनके बचने की उम्मीद काफी कम है क्योंकि धुआं इतना गहरा गया था कि दम घुटने की आशंका बहुत ज्यादा है।

जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

वही, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि बचाव अभियान चल रहा है। फायरमैन अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। घायलों को अस्पतालों में ले जाया जा रहा है, जबकि दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन ने कहा है कि यह घटना (अग्निकांड) बहुत ही दुखद है। इसकी जांच की जाएगी और जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत