न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : एयरहोस्टेस सुसाइड केस की गुत्थी उलझी, पति गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के हौजखास इलाके की पंचशील पार्क में एयर होस्टेस अनीसिया बत्रा (39) की संदिग्ध हालात में हुई मौत की गुत्थी उलझ गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Jul 2018 7:58:25

दिल्ली : एयरहोस्टेस सुसाइड केस की गुत्थी उलझी, पति गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के हौजखास इलाके की पंचशील पार्क में एयर होस्टेस अनीसिया बत्रा (39) की संदिग्ध हालात में हुई मौत की गुत्थी उलझ गई है। इस मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद आरोपी मयंक खुद ही थाने पहुंच गया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत व एसडीएम के आदेश के बाद मयंक के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। अनीसिया के शव का सोमवार को मेडिकल बोर्ड की टीम ने दोबारा पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया कि शुक्रवार को अनीसिया की मौत के बाद घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। छानबीन में पता चला है कि दंपती के बीच संबंध मधुर नहीं थे। अनीसिया और मयंक के बैंक खातों को भी सील कर दिया गया है। शुक्रवार को अनीसिया की मौत के बाद घटना स्थल के फोटो और वीडियोग्राफी कराई गई थी। क्राइम टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए थे। एसडीएम जांच के बाद परिवार की शिकायत पर शनिवार को दहेज हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

delhi,air hostess,anissia batra,suicide,husband,mayank singhvi,arrest

छानबीन में पता चला है कि दंपति के बीच संबंध मधुर नहीं थे। अनीसिया और मयंक के बैंक खातों भी सील कर दिया गया है। जांच में पता चला है कि अनीसिया ने वसंत विहार में फ्लैट बेचा था। दोनों के बीच उसको लेकर विवाद था। फिलहाल मयंक व उसके माता-पिता को जांच में शामिल होने का नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद थाने पहुंचे आरोपी मयंक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मयंक की बीएमडब्लूय कार, अनीसिया की डायमंड रिंग और दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। इसके अलावा एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का दौरा किया।

क्राइन सीन भी रिक्रिएट किया गया। उपायुक्त के मुताबिक अनीसिया ने मरने से पूर्व अपने पति के अलावा एक अन्य महिला को भी मैसेज किया था। उसकी भी पड़ताल की जा रही है। पति को भेजे आखिरी मैसेज में अनीसिया ने कहा था कि तुम मुझे बिल्डिंग से कूदते हुए देखोगे। उसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बता दें कि शुक्रवार शाम को लुफ्थांसा एयर लाइंस की एयर होस्टेस अनीसिया बत्रा की संदिग्ध हालता में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। शुरूआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या बता रही थी। जबकि अगले दिन दिल्ली पहुंचे अनीसिया के परिजनों ने पति मयंक पर उसे हत्या के इरादे से बिल्डिंग से नीचे फेंकने के आरोप लगाए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल