न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देहरादून: 10वीं की छात्रा से स्कूल के ही 4 छात्रों ने किया रेप, आरोपी 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं, प्रिंसिपल समेत 9 गिरफ्तार

उत्तराखंड में देहरादून जिले के विकासनगर में एक स्कूली छात्रा से उसी के स्कूल के चार छात्रों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Sep 2018 4:37:38

देहरादून: 10वीं की छात्रा से स्कूल के ही 4 छात्रों ने किया रेप, आरोपी 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं, प्रिंसिपल समेत 9 गिरफ्तार

उत्तराखंड में देहरादून जिले के विकासनगर में एक स्कूली छात्रा से उसी के स्कूल के चार छात्रों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना जीआरडी वर्ल्ड स्कूल की है। गैंगरेप स्कूल परिसर में ही किया गया। चारों आरोपी छात्र 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा ने पेट में दर्द होने की शिकायत दर्ज कराई। स्कूल प्रबंधन पर मामले को दबाने की कोशिश के आरोप भी लग रहे हैं। राजधानी के नामी बोर्डिंग स्कूल में गैंगरेप के मामले को दबाने के लिए स्कूल प्रबंधन पीड़ित छात्रा की जान से खिलवाड़ करने से भी नहीं चूका। जिन दवाओं को महिलाओं को देने से भी मना किया जाता है, प्रबंधन ने गर्भपात के लिए वही दवाएं छात्रा को दिलवाईं। स्त्री रोग विषेशज्ञों के अनुसार इन दवाओं से महज 15 साल की इस छात्रा को जान का खतरा भी हो सकता है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आ गई है और उसके चार सप्ताह के गर्भ की पुष्टि हो चुकी है।

पुलिस ने बताया कि 10वीं में पढ़ रही पीड़ित छात्रा 15 वर्ष की है। यह बताया जा रहा है कि रेप की घटना को बीते 14 अगस्त को हुई थी। फिलहाल, जीआरडी वर्ल्ड स्कूल की डायरेक्टर और प्रिंसिपल समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों में चारों नाबालिग आरोपी छात्र भी शामिल हैं। मंगलवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के 164 के बयान भी दर्ज करवा दिए है।

साहसपुर पुलिस स्टेशन के एसओ नरेश राठौड़ ने न्यूज 18 को बताया कि इस मामले में बीते सोमवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। स्कूल के निदेशक और प्राचार्य को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को मंगलवार को पोस्को कोर्ट में पेश किया गया।

पीड़ित छात्रा दिल्ली की रहने वाली है। उसका आरोप है कि 14 अगस्त को उसी के स्कूल में दसवीं और 12वीं के चार छात्रों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। उसने स्कूल प्रबंधन से इस संबंध में शिकायत भी की लेकिन इस बारे में कोई सुनवाई नहीं हुई। यह मामला बाल संरक्षण आयोग में पहुंचने के बाद आयोग ने प्रशासन व पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की वकालत की है। आयोग की अध्यक्ष ने पूरी घटना के लिए स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया।

बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने कहा कि इस घटना के लिए स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार हैं, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि स्कूल की डायरेक्टर इस पूरे मामले की कोई जानकारी न होने की बात कहते हुए खुद को बेकसूर बता रही हैं। जीआरडी स्कूल के निदेशक लता गुप्ता ने इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है।

बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्रों के साथ साथ स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि स्कूल प्रबंधन ने इस मामले को दबाने के साथ-साथ साक्ष्य छुपाने का भी अपराध किया है।

खास बात यह है कि जहां अभी तक पुलिस, प्रशासन ओर बाल आयोग की टीम मामले की जांच कर रही थी। वहीं अब शिक्षा विभाग की टीम ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत